सिवनी में सनसनीखेज वारदात: शादी के 13वें दिन जेठ ने बहु को उतारा मौत के घाट
सिवनी जिला शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक वारदात से दहल उठा। यहां के घंसौर थाना इलाके के खजरी गांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक घर में जहाँ अभी कुछ दिन पहले ही शहनाइयाँ बजी थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। शादी के महज 13वें दिन एक नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया।
यह पूरी वारदात शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने घर के भीतर ही इस खूनी खेल को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी जेठ मौके से फरार है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। पति बबलू मरकाम ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई ने घर का दरवाजा बंद कर उनकी पत्नी के साथ रेप करने की कोशिश की। जब सरिता ने विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और नवविवाहिता की हत्या कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को पूरी तरह सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी अब्बू लाल मरकाम की तलाश तेज कर दी गई है।
दस मई को हुई थी शादी
इस दर्दनाक हादसे की शिकार 23 वर्षीय एक युवती हुई है। उसकी शादी बीते 10 मई को खजरी गांव के रहने वाले बबलू मरकाम से हुई थी। घर में अभी शादी की रस्में और खुशियों का माहौल पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह छूटा भी नहीं था।
पति और चश्मदीद का बड़ा दावा
मृतका के पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसके बड़े भाई की नीयत उसकी पत्नी पर खराब थी। शुक्रवार सुबह जब मौका मिला, तो आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने नवविवाहिता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गुस्से से अंधा हो गया। उसने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने युवती के गर्दन, पेट और हाथ पर कई जानलेवा वार किए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मासूम भांजी ने बयां की आंखों देखी दास्तान
इस पूरे घटनाक्रम की गवाह घर की एक मासूम भांजी बनी। उसने अपनी आंखों के सामने इस खौफनाक मंजर को देखा। चश्मदीद लड़की ने बताया कि बड़ा मामा उसकी छोटी मामी के साथ गलत हरकत कर रहा था। जब मामी ने विरोध किया, तो मामा ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
लड़की ने बताया कि वह अपनी मामी को बचाने के लिए हिम्मत जुटाकर घर के भीतर से हंसिया लेकर दौड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों और बड़े नाना को आवाज दी। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार के अन्य बुजुर्ग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग खड़ा हुआ था।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल सुसाइड केस के बाद कंगना रनौत की लड़कियों को सलाह, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट
ट्विशा के शव का दूसरी बार होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, दिल्ली aimms की टीम करेगी पीएम
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पिता ने HC में दायर की रिट पिटीशन, कहा-पहला पोस्टमार्टम संदिग्ध
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू चौधरी को जज के बंगले पर गुपचुप क्यों ले गई पुलिस?