ट्विशा के शव का दूसरी बार होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, दिल्ली aimms की टीम करेगी पीएम

Sanjay Dhiman | May 20, 2026, 21:28 IST
Share
sanjay dhiman (1600 x 900 px) (720 x 900 px) (1280 x 720 px) (16)
Photograph: (the sootr)

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया अपडेट आया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले में परिवार की मांग पर बड़ा आदेश पारित किया है। कोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरी बार पीएम कराने के आदेश दिए है। यह पीएम दिल्ली aimms के डॉक्टरों की निगरानी में होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले में परिवार की मांग पर बड़ा आदेश पारित किया है। कोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरी बार पीएम कराने के आदेश दिए है। यह पीएम दिल्ली aimms के डॉक्टरों की निगरानी में होगा। ट्विशा के परिवार ने दूसरी बार पीएम की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसपर शुक्रवार दोपहर बाद सुनवाई हुई।

पति समर्थ करेगा सरेंडर, वापस ली याचिका

इधर ट्विशा शर्मा के फरार चल रहे पति समर्थ सिंह की याचिका पर भी आज सुनवाई हुई। इस सुनवाई में समर्थ के वकील ने अग्रिम जमानत की अपनी याचिका वापस ले ली। साथ ही कोर्ट में सरेंडर करने की पेशकश की है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अब सोमवार को की जाएगी। इस मामले में प्रदेश सरकार ने जमानत का विरोध किया है।

सीबीआई करेगी केस की जांच

अब सीबीआई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस की जांच करेगी। इसके लिए एमपी सरकार ने सिफारिश कर दी है। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने ट्विशा के दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग खारिज की थी।

कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि शव को ऐसे मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाए, जहां वह जल्दी न सड़ सके।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा के परिवार से मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि मध्य प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

d0512109-43c
d0512109-43c


परिवार और वकील की तैयारी

ट्विशा के परिवार और उनके वकील अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्विशा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में बताया कि ट्विशा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में साफ दिख रहा है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था।



सास की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग

सरकार ने गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने के लिए याचिका दाखिल की है। इसके तहत धारा 483(3) के तहत उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की गई है। कुल चार याचिकाओं की सुनवाई एक साथ होगी, जो दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
इन याचिकाओं में शामिल हैं:

  • समर्थ सिंह की जमानत याचिका
  • सरकार और ट्विशा के परिवार की याचिकाएं
  • पोस्टमार्टम दोबारा कराने की याचिका
सरल भाषा में कहा जाए तो अब सीबीआई जांच और कोर्ट में लंबी कानूनी प्रक्रिया के जरिए ट्विशा मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद और बढ़ गई है।

सरकार ने कहा दहेज के लिए करते थे परेशान

सरकार ने हाईकोर्ट में कहा कि गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह लगातार ट्विशा को दहेज के लिए परेशान करते थे। शादी में 2 लाख रुपए की मांग की गई थी और गर्भवती होने पर उसके चरित्र पर सवाल उठाकर मानसिक दबाव डाला गया। मई 2026 में ट्विशा पर गर्भपात का दबाव भी बनाया गया। घटना की रात 9:41 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया, जिसमें समर्थ सिंह की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। 50 मिनट बाद गिरिबाला ने परिवार को बताया कि ट्विशा अब नहीं रही। सरकार ने कहा कि आरोपी घर में मौजूद थीं और पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी।

जांच में सहयोग नहीं कर रही गिरिबाला

सरकार ने आरोप लगाया कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पुलिस नोटिस के बावजूद वे पूछताछ के लिए नहीं आईं और व्हाट्सएप नोटिस का जवाब नहीं दिया। आरोपी पक्ष ने घर की सीसीटीवी क्लिप सोशल मीडिया पर जारी की, जिससे जांच और अभियोजन को प्रभावित करने की कोशिश हुई। गिरिबाला सिंह पूर्व न्यायिक अधिकारी होने के बावजूद तुरंत पुलिस को जानकारी नहीं दी। सरकार ने हाईकोर्ट से मांग की कि उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।

ट्विशा के परिवार की अन्य मांगें

रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को हटाने की मांग

परिवार ने रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि गिरीबाला सिंह पर दहेज हत्या की FIR दर्ज है, इसलिए वे पद पर बने नहीं रह सकते। राज्यपाल को इस मामले में पत्र भेजा गया है।

समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस

भोपाल पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि SIT हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गले पर निशान बेल्ट से फांसी लगाने के हैं।

31b1096e-28d
31b1096e-28d


जांच और सुरक्षा के आदेश

पुलिस का रुख

पुलिस ने कहा कि सेकंड पोस्टमॉर्टम पर कोई आपत्ति नहीं है। एफआईआर मामले के दो दिन के भीतर दर्ज कर ली गई थी। SIT मामले की गहन जांच कर रही है।

52663a19-adf
52663a19-adf


रिटायर्ड सैनिकों ने निकाली बाइक रैली

भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली। लाल परेड ग्राउंड पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। रिटायर्ड जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने ट्विशा परिवार की पांच मांगें अधिकारियों को दी हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और DGP को पत्र लिखा। आयोग ने निष्पक्ष और जल्द जांच के निर्देश दिए। साथ ही 7 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी।

आयोग ने FIR में लगी धाराओं, समर्थ की गिरफ्तारी, पासपोर्ट जब्ती, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और फोरेंसिक जांच की जानकारी मांगी। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की।

मुख्य मुद्दा यह है कि ट्विशा शर्मा मामले में परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो। MP सरकार और केंद्र दोनों इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़, शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्ट मार्टम रिपॉर्ट ने खोला राज

ट्विशा शर्मा मर्डर केस: फरार पति समर्थ सिंह का पासपोर्ट होगा जब्त, लुकआउट सर्कुलर जारी

ट्विशा शर्मा मौत मामला : पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • भोपाल
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • भोपाल पुलिस
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि