बीवियों को वश में करने के लिए उखाड़े बाघिन के पंजे और दांत, वन विभाग रह गया सन्न

Rohit Sahu | May 05, 2025, 10:40 IST
tiger skin and punch
सिवनी में पतियों ने तांत्रिक के कहने पर मरी हुई बाघिन के पंजे और दांत निकाल लिए। ये काम बीवियों को कंट्रोल करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कुछ पतियों ने अपनी पत्नियों को कंट्रोल करने के लिए मरी हुई बाघिन के पंजे काटने और दांत निकालने की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। यह घटना सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व एरिया की है, जहां एक बाघिन का शव 26 अप्रैल 2025 को मिला था। वन विभाग की जांच में यह बात सामने आई कि बाघिन की मौत स्वाभाविक थी, लेकिन उसके पंजे काटे गए थे, नुकीले दांत निकाले गए थे और खाल भी उतारी गई थी।



आरोपी पतियों का खुलासा

तांत्रिक के कहने पर किया ये काम

इस गंभीर मामले की छानबीन के दौरान पांच लोगों की संलिप्तता उजागर हुई। पूछताछ में इन सभी ने बताया कि उन्होंने एक तांत्रिक के कहने पर बाघिन के पंजे और दांत निकाले। तांत्रिक ने उन्हें समझाया था कि इन वस्तुओं के जरिए पत्नियों को वश में किया जा सकता है।



खाल लेने पहुंचे तो पकड़े गए

पूछताछ में यह भी सामने आया कि तांत्रिक ने उनसे बाघिन की खाल लाने की भी मांग की थी। जब आरोपी दोबारा जंगल में खाल उतारने पहुंचे, तो वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।



यह भी पढ़ें...बाघ तस्कर गैंग से पूछताछ में खुलासा, चीन तक जुड़े तार, गोली-जहर से नहीं ऐसे करते थे शिकार



तंत्र-मंत्र का यह अंधविश्वास बना अपराध का कारण

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व जैसी संरक्षित जगहों पर इस तरह की घटनाएं वन्यजीव सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक हैं। यह मामला दर्शाता है कि कैसे अंधविश्वास आज भी समाज में न सिर्फ खुद के लिए घातक है बल्कि पर्यावरण और वन्य जीवों के लिए भी खतरनाक है।



यह भी पढ़ें...मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



बाघ का शिकार | tiger hunting | एमपी टाइगर स्टेट | एमपी टाइगर न्यूज | एमपी बाघिन | सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व | seoni



Tags:
  • tiger hunting
  • बाघ का शिकार
  • टाइगर
  • एमपी टाइगर स्टेट
  • एमपी टाइगर न्यूज
  • सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व
  • बाघ
  • एमपी बाघिन
  • seoni