श्रीराम महायंत्र रथ का हुआ संस्कारधानी में पुष्प वर्षा से स्वागत

Neel Tiwari | Nov 13, 2024, 21:57 IST
Jabalpur Shri Ram Mahayantra Rath Yatra
मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा तट पर ऐतिहासिक श्री राम महायंत्र रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मढ़िया के पास आयोजित भव्य सभा में कांची में निर्मित और 180 किलो सोने से मढ़े श्री राम महायंत्र का भक्तिभाव से स्वागत किया गया।

जबलपुर के पवित्र नर्मदा तट पर बुधवार 13 नवंबर को ऐतिहासिक श्रीराम महायंत्र रथयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस यात्रा के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ पिसनहारी की मढ़िया के समीप आयोजित भव्य सभा में कांची में निर्मित 180 किलो सोने से ढके श्रीराम महायंत्र की भक्तिभाव से अगवानी की। जैसे ही रथ सभा स्थल पर पहुंचा, रामभक्तों ने पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इसके बाद दिव्य महायंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।



संतों ने की नर्मदा आरती और महायंत्र पूजन

जबलपुर में कल श्रद्धा का महासंगम, श्रीराम महायंत्र के होंगे दर्शन



तिरुपति से अयोध्या की ओर श्रीराम महायंत्र की यात्रा

तिरुपति से प्रस्थान कर रही इस रथयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने बताया कि श्री राम महायंत्र में राम बीजाक्षर मंत्र को अभिमंत्रित कर अंकित किया गया है। महायंत्र को विशेष वैदिक अनुष्ठानों के पश्चात् अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में तिरुपति से आए संतजनों ने महायंत्र के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और श्रीराम बीजाक्षर मंत्र की महिमा का बखान किया।



ि


संस्कारधानी में उमड़ा रामभक्तों का उत्साह

सभा में उपस्थित लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण समूचे राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश देते हुए कहा कि यह मंदिर न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनने जा रहा है। साथ ही उन्होंने संस्कारधानी वासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर सौभाग्यशाली बताया।



Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • राकेश सिंह
  • श्रीराम महायंत्र
  • श्रीराम महायंत्र विशाल रथयात्रा