सिंहस्थ के कामों की समीक्षा : तैयारियों में गृह विभाग फेल, 37 कामों में से एक भी शुरू नहीं

Reena Sharma Vijayvargiya | May 22, 2025, 16:48 IST
The sootr
सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के लिए 9186 करोड़ के 101 कार्य स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग ने सभी कार्य शुरू कर दिए लेकिन फिलहाल गृह व पर्यटन विभाग अब भी पीछे बताए जा रहे हैं।

MP News :उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ 2028 देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है। इस महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सरकार ने अब तक 9186 करोड़ रुपये के 101 कार्यों को मंजूरी दे दी है। इनमें घाट निर्माण, शिप्रा जल शुद्धिकरण और भौतिक ढांचे के विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।



खबर यह भी : सिंहस्थ महाकुंभ 2028 : प्रदेश सचिव ने की 11 विभागों के मुख्य अधिकारियों की समीक्षा, कहा लंबे समय के कार्य तत्काल शुरू करें



विभागवार स्थिति : कौन कितने आगे?

जल संसाधन विभाग

कुल कार्य - 5



अनुमानित लागत - 2533 करोड़



स्थिति - सभी कार्य शुरू हो चुके हैं।



खबर यह भी : UPSC में चयनित अभ्यर्थियों को आज सम्मानित करेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर होगी बैठक



गृह विभाग-

कुल कार्य - 37



स्थिति : एक भी कार्य शुरू नहीं हुआ।



पीडब्ल्यूडी-

कुल कार्य 6



स्थिति : 3 कार्य शुरू, बाकी स्वीकृति की प्रक्रिया में



खबर यह भी : दिव्य उज्जैन: सिंहस्थ के लिए युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियां, सीएम स्वयं कर रहे मॉनीटरिंग



ऊर्जा विभाग -

कुल कार्य - 6



स्थिति : 3 कार्य चालू, बाकी टेंडर प्रक्रिया में।



संस्कृति विभाग-

कुल कार्य - 5



स्थिति : 2 चालू, 2 टेंडरिंग में, 1 स्वीकृति में।



पर्यटन विभाग-

कुल कार्य -10



स्थिति : 2 टेंडरिंग में, 8 प्रशासकीय स्वीकृति में।



नगरीय प्रशासन विभाग-

कुल कार्य - 7



स्थिति : केवल 1 कार्य शुरू हुआ है।



खबर यह भी : सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ 2028 की तैयारियों समीक्षा, खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा



मुख्यमंत्री के निर्देश

  • सभी विभाग समय-सीमा का पालन करें
  • तकनीकी पदों की शीघ्र नियुक्ति
  • रेलवे से समन्वय कर स्टेशन अपग्रेडेशन
  • ओवरब्रिज और बाईपास निर्माण पर ज़ोर
  • 1813 करोड़ के 28 नए कार्यों को भी मंजूरी

कैबिनेट समिति समीक्षा बैठक की मुख्य बातें

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि अब तक 2533 करोड़ के जल संसाधन कार्य पूरे तौर पर शुरू हो चुके हैं, लेकिन गृह और पर्यटन विभाग में प्रगति नहीं के बराबर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिंहस्थ महाकुंभ की गरिमा के अनुरूप समयसीमा में कार्य पूरे किए जाने चाहिए।



मध्य प्रदेश | CM मोहन यादव



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • CM मोहन यादव
  • सिंहस्थ महाकुंभ 2028