सिंहस्थ 2028: किन्नर अखाड़ा भी जूना अखाड़े के साथ करेगा शाही स्नान
News in Short
- किन्नर अखाड़ा सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़ा के साथ स्नान करेगा।
- किन्नर अखाड़ा ने उज्जैन में आश्रम के लिए सरकार से स्थान मांगने का निर्णय लिया।
- 2016 में किन्नर अखाड़ा ने गंधर्व घाट पर स्नान किया था, इस बार जूना अखाड़ा के साथ स्नान होगा।
- किन्नर अखाड़े का अनुबंध 2019 में जूना अखाड़े से हो चुका है।
- किन्नर अखाड़े के संत अब विदेशों में भी मौजूद हैं।
News in Detail
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर किन्नर अखाड़े की दो दिवसीय बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस बार किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ शाही स्नान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन में आश्रम के लिए सरकार से स्थान मांगा जाएगा। साल 2016 के सिंहस्थ में किन्नर अखाड़े ने गंधर्व घाट पर 13 अखाड़ों से अलग स्नान किया था। लेकिन सिंहस्थ 2028 में किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ मिलकर स्नान करेगा।
महाकाल नगरी उज्जैन से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार
हम जूना अखाड़ा के साथ
अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की सिंहस्थ 2028 से संबंधित बैठक शिवांजलि गार्डन में हुई। इसमें किन्नर अखाड़े के संतों को महामंडलेश्वर और श्रीमहंत की उपाधि दी गई। बैठक में उज्जैन के महाकुंभ सहित अन्य कुंभ पर चर्चा की गई। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि हम मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलेंगे। उनसे हम आश्रम बनाने के लिए स्थान देने का निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार किन्नर अखाड़े ने गंधर्व घाट पर स्नान किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हम जूना अखाड़ा के साथ हैं। जहां जूना अखाड़ा स्नान करेगा, हम भी वहीं स्नान करेंगे। 2019 में हमारा जूना अखाड़ा के साथ अनुबंध हो चुका है।
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा
विदेशों में भी किन्नर अखाड़े के संत
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में किन्नर समाज के बच्चों को दुलारा गया था। उन्होंने यहीं पर अखाड़ा लगाकर स्नान किया था। अब देश ही नहीं, विदेशों में भी किन्नर अखाड़े के संत हैं, जो सनातनी हैं।
मप्र के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
'हम बनाने में विश्वास करते हैं'
एक सवाल के जवाब में महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैं किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर की गिनती नहीं करती। हो सकता है कि गिनती करने से कुछ छूट जाए। हम बनाने में विश्वास करते हैं, गणना करने में नहीं। इस दौरान सूरत से दिलीपनंद गिरी महामंडलेश्वर, महाकालीनंद गिरी तेलंगाना, कामाख्यानंद गिरी राजस्थान, सीतारमण महामंडलेश्वर, गढ़ी मानिकपुर प्रतापगढ़ यूपी, रेखानंद गिरी महामंडलेश्वर, नंदिनीनंद गिरी गुजरात, गणेशानंद गिरी अकोला महाराष्ट्र श्रीमहंत, सुनहरीनंद गिरी इंदौर, आकांक्षानंद गिरी, गुंजननंद गिरी, अलोपी नंद गिरी और खुशीनंद गिरी श्रीमहंत विशेष रूप से उपस्थित रहे।