सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था

Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 15:25 IST
sonam-brother-apologizes-RAJA-raghvanshi-mother
गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद सीधे राजा रघुवंशी के घर गया और मां उमा रघुवंशी के पैरों में गिर गया। पढ़ें आगे क्या हुआ...

हनीमून कपल में पति राजा की हत्या में मास्टरमाइंड पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने आने के बाद पहली बार सोनम का भाई गोविंद राजा के घर गया। वहां जाकर राजा की मां उमा रघुवंशी के पैरों में गिर पड़ा और उनसे लिपटकर रोया।



भाई बोला राज और सोनम तो भाई-बहन

खबर यह भी...सोनम से हुई शिलांग सदर थाने में पूछताछ, कोर्ट में पेश करने के बाद घटना का होगा रिक्रिएशन



सोनम ने गलती की है, सजा मिलेगी

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी। यह भी कहा कि मेरी बहन सोनम ने गलती की है और जो गलती की है उसे उसके लिए सजा-ए-मौत होना चाहिए। सोनम को फांसी होना चाहिए। गोविंद ने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें खुद करूंगा आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा।





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧




thesootr links

इंदौर हनीमून कपल | Indore News | MP News



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल