सोनम से हुई शिलांग सदर थाने में पूछताछ, कोर्ट में पेश करने के बाद घटना का होगा रिक्रिएशन

Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 14:56 IST
Share
raj sonam shilong
raj sonam shilong

शिलॉन्ग में हनीमून पर गए कपल की गुमशुदगी का मामला अब मर्डर मिस्ट्री में बदल चुका है। मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, जो अब मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आई है, से पूछताछ शुरू हो चुकी है। उसे और अन्य आरोपियों को शिलॉन्ग के सदर थाने में रखा गया है।

शिलांग में हनीमून कपल के मिसिंग केस से मर्डर मिस्ट्री में बदलने के बाद आरोपी के तौर पर सामने आई मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम से पूछताछ शुरू हो चुकी है। सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग के सदर थाने में रखा गया है और यहां सुबह ही अधिकारी पहुंच गए और सख्त पूछताछ की। अब इन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा है, जहां पर रिमांड लेकर फिर घटना का रिक्रिएशन किया जाएगा।

खबर यह भी : राजा रघुवंशी के भाई के आरोप, शिलांग में पहले भी गायब हुए कपल, पुलिस दबा देती है मामले

सोनम का बॉयफ्रेंड राज के साथ फोटो:-

The sootr
The sootr

एसआईटी अधिकारियों ने की पूछताछ

मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख ने शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन में राजा रघुवंशी हत्याकांड के अन्य आरोपियों राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी के साथ सोनम रघुवंशी से पूछताछ की। सभी पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आमने-सामने किया जा रहा है।

खबर यह भी : इंदौर से शिलांग घूमने गए राजा रघुवंशी का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, परिजन बोले उसे फेंका गया

मंगलवार रात को लेकर आए थे शिलांग

सोनम को मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शिलांग लाया गया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाली सोनम को सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर विमान से कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया यहां गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे कार्गो गेट से बाहर निकाला गया और फिर स़ड़क मार्ग से सुरक्षा के बीच शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। गणेश दास अस्पताल में अनिवार्य मेडिकल जांच के बाद उसने रात बिताई। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

खबर यह भी : सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार

खबर यह भी : मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी

रिक्रिएशन में सभी आरोपियों को ले जाएंगे वारदात जगह

घटना के रिक्रिएशन के दौरान सभी कड़ियों को जोड़ने का काम पुलिस करने जा रही है। इसमें सभी आरोपियों को मौका ए वारदात पर ले जाकर पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ा जाएगा और सभी की भूमिकाएं तय की जाएंगी। इससे पुलिस को सभी को लिकं करने में मदद मिलेगी। वहीं सभी को आमने-सामने करके भी और अलग-अलग भी पूछताछ की जाएगी।

इंदौर हनीमून कपल | पुलिस पूछताछ

Tags:
  • मर्डर
  • मेघालय
  • रिमांड
  • पुलिस पूछताछ
  • मर्डर मिस्ट्री
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती