राजा रघुवंशी के भाई के आरोप, शिलांग में पहले भी गायब हुए कपल, पुलिस दबा देती है मामले

Rohit Sahu | Published:
Share
shillong couple indore case
shillong couple indore case

इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग पहुंचे कपल राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी में अब नया मोड़ सामने आया है। राजा के भाई का दावा है कि शिलांग में कपल पहले भी इसी तरह गायब हुए हैं।

इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी केलापता होने की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। कपल हनीमून के लिए शिलांग गए थे। राजा की मौत हो चुकी है और सोनम लापता है। राजा का शव बुधवार को इंदौर पहुंचा। अब घटना को लेकर राजा के भाई विपिन ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

पहले समझिए मामला क्या है

राजा और सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव शिलांग की गहरी खाई से बरामद हुआ। दोनों के मोबाइल उसी दिन से बंद थे। इसके बाद शव इंदौर पहुंचा। वहीं सोनम की तलाश जारी है।

विपिन का दावा- पहले भी गायब हुए कपल

राजा के भाई विपिन ने बताया कि शिलांग कपल के लिए सेफ नहीं है। पहले भी एक कपल लापता हुआ था। उस केस में पति की मौत हुई और पत्नी का अब तक पता नहीं चला। पुलिस ने वह मामला दबा दिया। विपिन ने दावा किया कि शिलांग में एक बड़ा गैंग सक्रिय है। ये गिरोह बाहर से घूमने आने वाले कपल में से पुरुषों की हत्या कर देता है। गैंग महिलाओं को बेच देता है। इससे पहले एक विदेशी नागरिक की भी हत्या कर दी गई थी।

पहलगाम छोड़ शिलांग गए थे

कपल के परिजनों ने बताया कि राजा और सोनम पहले पहलगाम जाने वाले थे, लेकिन दोनों ने आतंकी घटना के चलते अपना प्लान बदला। इसके बाद उन्होंने शिलांग और असम का प्लान बनाया और रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें....इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में

परिजनों की मांग- हो निष्पक्ष CBI जांच

राजा के परिजनों ने CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और केस दबाने की कोशिश कर रही है। पुलिस घंटों के हिसाब से काम कर रही है। संदिग्धों से भी कोई पूछताछ नहीं की गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

इंदौर राजा सोनम केस | indore raja case | राजा रघुवंशी | MP News | Indore

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • indore raja case
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर