सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार
Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 12:21 IST
sonam raghuvanshi raja case update
शिलांग हनीमून मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के हवाला कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है।
शिलांग हनीमून कपल केस में राजा की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के मामले में अब एक और नया किरदार सामने आया है। इस नए लिंक ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक और एंगल जोड़ दिया है, जिससे मामले की परतें और खुलने लगी हैं।
सोनम का परिवार प्लाईवुड का कारोबार करता था, जिसे वह मुख्य रूप से खुद संभालती थी। राज उसी फर्म में बिलिंग और दूसरे कामों में मदद करता था और आर्थिक लेनदेन भी देखता था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या राज यह हवाला कारोबार खुद करता था या सोनम के कहने पर यह काम कर रहा था? आशंका यह भी है कि जिस 50 हजार रुपये की रकम राज ने कथित हत्यारों को दी थी, वह भी सोनम ने ही हवाला के जरिये उपलब्ध कराई थी।
यह भी संदेह जताया गया है कि सोनम ने पहले ही हवाला के जरिए राज और अन्य के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा दिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम गाजीपुर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थी, ताकि बाद में इन पैसों से अपनी जिंदगी आसानी से चला सके।
पुलिस ने अब देवास के जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी, खासतौर पर यह जानने के लिए कि उसका सोनम और राज से क्या संबंध है और वह इन दोनों के बारे में क्या जानता है।
राजा को हत्यारे नहीं मारते तो सोनम रघुवंशी ने तैयार कर रखा था एक और खतरनाक प्लान
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
देवास के रघुवंशी से हवाला कनेक्शन की पुष्टि
इस हत्याकांड में पहले ही पांच आरोपी—सोनम, राज, आकाश, विशाल और आनंद—सामने आ चुके हैं। अब देवास निवासी जितेंद्र रघुवंशी का नाम भी इस मामले से जुड़ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला कारोबार से भी जुड़ा था। राज की खुद की आर्थिक स्थिति बहुत सामान्य थी, लेकिन उसके जरिए चार बैंक खातों में लाखों रुपये का लेनदेन किया गया है। ये सभी खाते देवास निवासी जितेंद्र रघुवंशी के बताए जा रहे हैं।
राज के साथ शिफ्ट होने के लिए हवाला से भेजी गई रकम?
नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम?
जितेंद्र से पूछताछ की तैयारी
5 लाइन में पूरी खबर समझिए
- शिलांग मर्डर केस में हवाला एंगल सामने आया।
- सोनम के प्रेमी राज के चार बैंक खातों से लाखों का लेनदेन।
- देवास के जितेंद्र रघुवंशी से जुड़े हैं ये खाते।
- शक है सोनम ने नेपाल भागने के लिए हवाला से पैसे भिजवाए।
- पुलिस अब जितेंद्र से पूछताछ की तैयारी में है।
राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA