राजा को हत्यारे नहीं मारते तो सोनम रघुवंशी ने तैयार कर रखा था एक और खतरनाक प्लान

Vishwanath Singh | Jun 11, 2025, 10:37 IST
Share
The Sootr
The Sootr

क्राइम ब्रांच और मेघालय पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक और बड़ी बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि आरोपी 21 मई को ही शिलांग पहुंच गए थे। 22 मई को ही वे सोनम के कहने पर राजा को खाई में फेंकने की तैयारी कर चुके थे।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो बातें सामने आ रही हैं, वे काफी चौंकाने वाली हैं। इन्हें सुनकर राजा के परिजनों को तो भरोसा ही नहीं हो रहा है कि किसी नई–नवेली बहू के मन में अपने पति को लेकर इस हद तक जहर भरा होगा। पुलिस पूछताछ में जो एक और बात सामने आई है उसमें पता चला है कि अगर आरोपी राजा की हत्या करने में असफल होते तो सोनम ने एक खौफनाक प्लान बी तैयार रखा था। वह खुद ही सेल्फी लेने के बहाने राजा को पहाड़ी से नीचे धक्का दे देती।

22 मई को नहीं मार पाए तो 23 को दिया वारदात को अंजाम

क्राइम ब्रांच और मेघालय पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक और बड़ी बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि आरोपी 21 मई को ही शिलांग पहुंच गए थे। 22 मई को ही वे सोनम के कहने पर राजा को खाई में फेंकने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन बारिश व अंधेरा होने से प्लान कैंसिल हो गया। इसके बाद अगले दिन 23 मई को उन्होंने पूरी प्लानिंग के तहत राजा की हत्या की। अगर वे असफल होते सोनम खुद इस वारदात को अंजाम देती। जिसमें वह राजा के साथ सेल्फी लेने का बहाना बनाती और राजा को खाई में धक्का दे देती।

रेनकोट का राज भी खुल गया

शिलांग की सोहरा पुलिस को जो रेनकोट घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिला था। उसको लेकर भी एक बड़ी बात सामने आई है। वह रेनकोट भी सोनम का ही था। राजा को जब आरोपियों ने मारा तो उसमें से आरोपी आकाश की शर्ट पर खून लग गया। इस पर आकाश ने अपनी शर्ट उतार दी थी। इस पर सोनम ने उसे अपना रेनकोट दे दिया था। आकाश इस रेनकोट को भी घटनास्थल से 6 किमी दूर फेंककर चला गया। जो कि बाद में पुलिस ने बरामद किया था। घटना स्थल से मिले सोनम के रेनकोट पर खून के धब्बे थे।

यह खबर भी पढ़ें...राजा रघुवंशी केस पर सीएम मोहन यादव का बयान, बोले- घटना से सबक मिला, बच्चों को इतनी दूर...

राज के मोबाइल में मिले हवाला करोबार के सबूत

पुलिस ने जब इसमें हत्या के मास्टर माइंड माने जा रहे आरोपी राज को पकड़ा और उसका मोबाइल खंगामा तो उसमें से और भी कई बातें सामने आईं। सूत्रों के मुताबिक राज ने पीथमपुर के हवाला कारोबारी से 50 हजार लेकर दोस्तों को हत्या के लिए शिलांग भेजा था। राज सोनम के यहां प्लायवुड के साथ हवाला कारोबार से जुड़ा था। वह सोनम के बैंक खाते से ही हवाला करता था। क्राइम ब्रांच को उसके मोबाइल में हवाला में इस्तेमाल 10-10 के नोटों के फोटो मिले हैं।

यह खबर भी पढ़ें...गर्भवती, शिशुवती, सामान्य और गंभीर कुपोषित बच्चों को मिल रहा है एक ही रेडी-टू-ईट

बेवफा सोनम के झूठ का पिटारा खुल गया

यह खबर भी पढ़ें...स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, जीतू ने घेरा

स्टेटस पोस्ट करते ही पुलिस को सोनम पर तब हुआ शक

राजा और सोनम जब हनीमून पर पहुंचे तो उन्होंने ना तो कोई फोटो–वीडियो ली और ना ही उसे सोशल मीडिया व अपने परिजनों को भेजा। जबकि सोनम अपनी सास से जब बात कर रही थी तो सास उमा ने कहा था कि तुम लोग एक फोटो और वीडियो क्यों नहीं भेज रहे हो। हमें भी तो दिखाओ कि तुम लोग कहां घूम रहे हो। इस पर सोनम ने जवाब दिया था कि यहां पर नेटवर्क नहीं है। जैसे ही नेटवर्क में आएंगे तो फोटो–वीडियो भेज देंगे। इसके बाद 23 मई को दोपहर 2:15 बजे सोनम ने राजा के अकाउंट से पोस्ट किया कि उनका साथ सात जन्मों का है। तब तक सोनम ने आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी। यह पोस्ट पुलिस को असामान्य लगी और उसी से सोनम पर शक हो गया।

यह खबर भी पढ़ें...कोरबा लव जिहाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जज ने सुनाया ये फैसला



Tags:
  • इंदौर
  • मेघालय
  • पुलिस
  • राज
  • सोनम
  • शिलांग
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा