इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाह का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना

Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 11:05 IST
sonam-raghuwanshi-case-reveals-raj-kushwaha-involvement-indore
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम के लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। विपिन ने बताया कि...

इंदौर की सोनम रघुवंशी को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। यह खुलासा खुद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने किया है। उनका कहना है कि जिस राज कुशवाह को यूपी पुलिस तलाश कर रही है वह और कोई नहीं बल्कि सोनम के यहां का कर्मचारी है। उसका सोनम के घर में आना–जाना था और कई बार उसके मुंह से राज का नाम भी सुना था। वहीं, राजा की मां ने भी बड़ा खुलासा किया है कि सोनम की ही शिलांग जाने की प्लानिंग थी और टिकट भी करवाई थी। राजा ने तो अभी हनीमून पर जाने के लिए मना कर दिया था।



राजा के भाई ने कहा सच बोल रही मेघालय पुलिस

सोनम ने चुपके से कराई थी टिकट

इस केस में राजा की मां ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि शादी के बाद बहू की बिदाई का मुहूर्त 5 जून का निकला था। इस पर घर में सब तरफ खुशी का माहौल था। हमें तो हनीमून पर जाने को लेकर कोई जानकारी ही नहीं थी। राजा को भी इसके बारे में कुछ नहीं पता था। हम तो यह सोच रहे थे कि जेठ का महीना चल रहा है। 5 जून को अमावस के बाद सोनम की बिदाई है। ऐसे में सभी लोग व्यस्त हैं तो घर से बाहर कैसे जा सकते हैं। हमको तो इसको लेकर गलत ख्याल आया ही नहीं।



23b522ac-97d


ce4a152f-1ae


139ea81f-d65


2538db04-af9


राजा नहीं जाना चाहता था, सोनम ने ही करवाई थी टिकट

सोनम ने ही राजा से हनीमून पर जाने के लिए कहा था, लेकिन राजा ने उसे टाल दिया था और कहा था कि अभी नहीं जा सकते अपन बाद में चलेंगे। इस पर सोनम ने राजा से कहा था कि मैंने पहले से ही शिलांग की टिकट करवा ली है अब बताओ कैसे नहीं जाओगे। तब राजा ने मुझसे कहा था कि मम्मी अब तो टिकट हो चुकी है, सोनम ने तो पहले से ही टिकट करवा ली है अब मैं क्या करूं। इस पर मैंने भी कह दिया था कि अगर टिकट हो चुकी है तो फिर चले जाओ। मैंने भी सोचा कि कुछ दिन के बाद तो बच्चे अपने काम धंधे में लग जाएंगे। फिर बाद में कहां उन्हें समय मिल पाएगा, लेकिन इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी कि उसने टिकट पहले से ही करवा कर रखे हुए थे।



सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा



मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं कि सोनम निर्दोष हो

राजा की मां का कहना है कि हमें तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि सोनम इस हत्या में शामिल नहीं है। अगर सोनम का किसी ने अपहरण किया था तो उसे पकड़ा होगा। उसको मारा–पीटा होगा। उसके शरीर पर घाव होंगे या झूमाझटकी में आई खरोंच के निशान होंगे। सोनम की जो फोटो सामने आई है उसमें तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। ना तो उसके सिर और ना ही चेहरे पर कोई निशान देखने को मिल रहा है। शिलांग जाने की प्लानिंग भी सोनम की ही थी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



raja sonam raghuwanshi | indore couple missing | indore couple missing news | indore raja raghuvanshi news | Indore News | MP News हनीमून कपल | इंदौर हनीमून कपल



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • indore couple missing
  • indore couple missing news
  • शिलांग
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • indore raja raghuvanshi news
  • इंदौर हनीमून कपल
  • raja sonam raghuwanshi