सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा

Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 08:11 IST
Share
sonam-raghvanshi-found-ghazipur-up-three-arrested-MP NEWS
sonam-raghvanshi-found-ghazipur-up-three-arrested-MP NEWS

इंदौर से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली हैं। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने खुलासा किया है कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर से शिलांग हनीमून के लिए गए राजा और सोनम रघुवंशी मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसमें सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिल गई हैं। वे वहां पर एक ढाबे पर मिली हैं। वहीं, इस मामले में मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने PTI को बताया है कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग के मुताबिक, राजा की हत्या में कथित तौर पर उसकी पत्नी सोनम शामिल थी। साथ ही मेघालय सीएम ने भी कहा है कि सोनम ने खुद सरेंडर किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन आरोपियों को भी पकड़ा गया है।

867b4b53-693
867b4b53-693


तीनों आरोपियों के मप्र के होने की जानकारी

इंदौर की सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिल गई है। इसको लेकर एक बड़ा खुलासा मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने किया है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जिन तीन आरोपियों को पकड़ा गया है वे मप्र के बताए जा रहे हैं। वहीं, मेघालय सीएम का कहना है कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। डीजीपी का कहना है कि सोनम को किसी तरह की चोट नहीं लगी है। वह पूरी तरह ठीक हैं। इस वक्त पुलिस द्वारा उसे यूपी के गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बता दें कि इंदौर का दंपत्ति, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, 23 मई से लापता थे। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला था, लेकिन उसकी पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं था। इसके बाद से पुलिस ने सोनम की खोज शुरू कर दी थी।
ea4daecb-4e6
ea4daecb-4e6


सुबह 5 बजे कॉल आया कि सोनम मिल गई

सोनम की मां ने कहा कि बेटे गोविंद का सुबह 5 बजे कॉल आया कि सोनम मिल गई है और मैं उसको लेने के लिए जा रहा हूं। सोनम मिल गई है तो धन्यवाद, लेकिन दुख है कि लड़का चला गया। सोनम के न मिलने का जितना दुख नहीं था उससे ज्यादा दुख सोनम को लेकर अब जो कार्रवाई होगी उससे होगा। अब जो जांच होगी तो पता चलेगा कि सही बात क्या है। सोनम के पिता देवीसिंह ने बताया- सुबह करीब 5 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।

गाजीपुर एसपी का बयान – सोनम अभी भी सदमे में, बयान देने की हालत में नहीं

गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने जानकारी दी है कि शिलांग में पति के साथ लापता हुई सोनम रघुवंशी अभी भी मानसिक रूप से काफी कमजोर स्थिति में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सोनम को फिलहाल गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां महिला पुलिस की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। एसपी ने बताया कि सोनम काफी समय से नींद नहीं ले पाई है और मानसिक रूप से बेहद व्यथित है। पुलिस को वह नंदगंज इलाके के काशी ढाबा के पास अचेत अवस्था में मिली थी। गश्त के दौरान महिला को इस हालत में देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस पूछताछ और पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह वही सोनम है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गई थी। डॉ. ईरज राजा ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेघालय राज्य से संबंधित है, इसलिए जब तक वहां की पुलिस गाजीपुर नहीं पहुंचती, तब तक स्थानीय पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

राजा और सोनम कहीं और आने की बात कर रहे थे

इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी केस में मेघालय पुलिस को शिलांग के एक लोकल गाइड ने खुलासा किया था। उसने बताया था कि जिस दिन से दोनों दंपति गायब हुए हैं, उसके एक दिन पहले उसने दंपति के साथ 3 और लोगों को भी देखा था। इसी के बाद से वे दोनों गायब हैं। वहीं, शनिवार को राजा और सोनम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वे एक होटल के बाहर देखे गए थे। उस सीसीटीवी में सोनम जो रेनकोट पहने दिखाई दे रही थी, वैसा ही रेनकोट बाद में राजा के शव के कुछ दूरी पर खून से सना मिला था।

गाइड का दावा, तीन लोग राजा के साथ जा रहे थे

गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी है। मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया कि राजा और सोनम को तीन पर्यटकों के साथ 23 मई सुबह 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात के बीच देखा गया था।

गाइड पहचानता था राजा और सोनम को

गाइड अल्बर्ट ने कहा कि वे इंदौर के दंपती को पहचानते थे। क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले राजा और सोनम को नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने दूसरे गाइड वानसाई की सेवाएं ली थीं।

14 मिनट का सीसीटीवी फुटेज आया था सामने

बीते दिनों राजा और सोनम का वीडियो सामने आया था, जो 22 मई का दोपहर 12.42 से 12.56 मिनट का था। वीडियो में राजा एक्टिवा चला रहा था और सोनम पीछे बैठी हुई थी। दोनों होटल की ओर आते हैं। फिर होटल के बाहर ही दोनों खड़े रहते हैं। उनके पास एक सूटकेस भी है। सोनम ने एक रेनकोट जैकेट पहन रखी है। सोनम जैकेट उतारती है और एक्टिवा की डिक्की में रखती है। वह उसी तरह की जैकेट दिख रही है जो घटनास्थल के पास दिखी है, हालांकि यह वही है यह अभी पुष्टि नहीं हुई है। राजा भी सूटकेस में सामान एडजस्ट करता है। काफी देर तक दोनों होटल के गेट पर ही यह सामान एडजस्ट करते हैं। सोनम जैकेट उतारने के बाद सफेद अपर में रहती है। इसके बाद राजा होटल के अंदर जाता है, फिर सोनम भी जाती है। दोनों सूटकेस अंदर रखकर आ जाते हैं, फिर बाहर आते हैं, बाहर आकर सोनम कुछ देर मोबाइल में कुछ करती है और फिर दोनों एक्टिवा पर बैठते हैं और निकल जाते हैं।

इंदौर के राजा-सोनम केस की CBI जांच होना ही चाहिए, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी की मांग

घर के दरवाजे पर टांगी सोनम की उल्टी फोटो

सोनम और राजा जब 23 मई 2025 से गायब हुए थे तो सोनम के परिवार के लोग उनके परिवारिक ज्योतिष के पास पहुंचे थे। उसके बाद ज्योतिष ने उन्हें कुछ उपाय बताए थे। परिजनों ने बताया कि ज्योतिष ने भरोसा दिलाया है कि घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो लटका दी जाए। इससे सोनम की तलाश में लाभ मिलेगा। उसी के बाद से परिजनों ने यह टोटका किया है। जिसमें सोनम की नीली साड़ी वाली फोटो को दरवाजे के ठीक ऊपर लटका दिया गया है।

सोनम के भाई का दावा उसका अपहरण हुआ

सोनम की तलाश में शिलांग में रुके उसके भाई गोविंद का कहना था कि सोनम और राजा का असम गुवाहाटी जाने का प्लान था लेकिन पता नहीं शिलांग कैसे आए कब इन्होंने प्लान बनाया यह किसी को नहीं पता।

thesootr links

indore couple missing | indore couple missing news | राजा रघुवंशी | indore couple | मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा | indore raja raghuvanshi news | raja sonam raghuwanshi | MP News | Indore News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा
  • indore couple missing
  • indore couple missing news
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • indore raja raghuvanshi news
  • raja sonam raghuwanshi
  • indore couple
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा