सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़, पुलिस मेघालय मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई

Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 20:30 IST
Photograph: (the sootr)
शिलांग में अपने पति की हत्या करने की आरोपी सोनम रघुवंशी का सोमवार को मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस उसे नए इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए ले गई। जांच के बाद ही उसकी मानसिक स्थिति का स्पष्ट पता चलेगा।

INDORE. मेघालय शिलांग में हनीमून पर ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सोनम रघुवंशी का सोमवार दोपहर में मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद उसे नए इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए पुलिस लेकर गई। बताया जा रहा है कि शातिर सोनम लगातार पूछताछ से मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। अब वह नाटक कर रही है या कुछ हुआ है यह चेकअप के बाद ही सामने आएगा।



मेंटल हेल्थ की समस्या आने की आ रही खबर

मेघालय पुलिस मेडिकल चेकअप के बाद तत्काल सुरक्षा में उसे मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हैल्थ न्यूरोसाइंस (MIMHANS) लेकर गई। सोनम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी साथ है। बताया जा रहा है कि मेडिकल चेकअप के दौरान सोनम मेंटली डिस्टर्ब लगी। इसके बाद जरूरत समझी गई कि उसका अलग से चेकअप कराया जाए। यह मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट 150 बेडेड है।



सोनम रघुवंशी से जुड़ी अन्य खबरें...

सोनम रघुवंशी और राज ने इंटरनेट पर ढूंढा था नेपाल भागने का रूट, 15.53 लाख रुपए भी किए थे जमा



राजा रघुवंशी की हत्या थी कोल्ड ब्लडेड मर्डर, सोनम रघुवंशी ने की थी सटीक प्लानिंग



सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग, गाजीपुर में सामने आने से पहले बस में मैंगो ज्यूस पी रही थी सोनम



इंदौर में सोनम रघुवंशी के लिए कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान ने खुद के नाम से कराया था फ्लैट बुक



सोनम में डिप्रेशन के लक्षण तो नहीं इसकी होगी जांच

पुलिस को अभी नहीं है सोनम पर भरोसा

पुलिस को इतने दिन की पूछताछ के बाद भी सोनम से कुछ खास नहीं मिला है। एकदम शातिर अपराधियों की तरह वह बरगलाने में लगी है। सोनम लगातार पुलिस को कह रही है कि राज ही मास्टरमाइंड है। इसमें वह खुद की भूमिका होने से इंकार कर रही है।



प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हो चुका सोनम का

सोनम का इसके पहले जब गाजीपुर से पुलिस शिलांग लेकर गई थी तब उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ था, जो नेगेटिव आया था। गाजीपुर में भी उसका मेडिकल चेकअप हुआ था ठीक आया था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आठ दिन की रिमांड मेघालय पुलिस को दिया था। अभी भी पुलिस के पास पूछताछ के लिए बुधवार तक का समय है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मेंटल हेल्थ: | हनीमून कपल | इंदौर हनीमून कपल | मध्य प्रदेश



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • मेंटल हेल्थ:
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल