जबलपुर से गुजरेगी LTT-दानापुर स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Nov 06, 2024, 14:06 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-06T140920.186
गाड़ी संख्या 01101/01102 एलटीटी-दानापुर-एलटीटी के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। ताकि इससे अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीजन में भीड़ से राहत मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने छठ त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। बताया जा रहा भीड़ को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 01101/01102 एलटीटी-दानापुर-एलटीटी के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। ताकि इससे अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीजन में भीड़ से राहत मिल सके। इस अनारक्षित स्पेशल गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर रुकती हुई अपना सफर पूरा करेगी।



मध्य प्रदेश में छठ पर्व पर छुट्टी की मांग तेज, सरकार को लिखा गया पत्र



ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 नंवबर 2024 ( एक ट्रिप ) LTT से रात्रि 23:55 बजे रवाना होगी। वही ये गाड़ी दूसरे दिन दोपहर 12:40 बजे इटारसी, 16:15 बजे जबलपुर, 18:30 बजे कटनी, 20:25 बजे सतना और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01102 दानापुर-एलटीटी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 08 नंवबर 2024 ( एक ट्रिप ) दानापुर से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सतना मध्य रात्रि 00:40 बजे, कटनी 02:40 बजे, जबलपुर 04:50 बजे, इटारसी 09:00 बजे और अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रात्रि 22:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।



छठ पूजा के लिए एमपी से चल रही कई स्‍पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी लिस्ट



इस ट्रेन का ऐसा होगा ठहराव

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • स्पेशल ट्रेन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रेलवे प्रशासन
  • चलेगी स्पेशल ट्रेन