छतरपुर में छात्र ने प्रिंसिपल के सिर पर मारी गोली, हुई मौत, आरोपी फरार

Raj Singh | Dec 06, 2024, 15:57 IST
hatya
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही प्रिंसिपल को गोली मार दी है। जिससे टीचर की मौत हो गई।

नीरज सोनी @ छतरपुर



मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के एक छात्र ने अपने ही प्रिंसिपल को गोली मार दी है। इस घटना में प्रिंसिपल की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी छात्र प्रिंसिपल का स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।



घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रिंसिपल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।



44f439a8-0e7


नाबालिग छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, श्मशान घाट में मिला शव



12वीं कक्षा में पढ़ता है छात्र

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, मध्य प्रदेश में उमड़ा आक्रोश



दूसरे टीचर ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज आई और किसी को कुछ समझ नहीं आया। इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, एक छात्र बाथरूम से भागता हुआ बाहर आया। जब हमने अंदर जाकर देखा तो प्रिंसिपल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। घटना के तुरंत बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को घर भेज दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस गहन जांच में लग गई है।



d1cd2b6c-b56


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • गोलीकांड
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • छतरपुर पुलिस