Suicide Case : Home Loan चुकाने के लिए अपनाया शार्ट कट, फिर कर लिया सुसाइड

Deeksha Nandini Mehra | Jun 10, 2024, 15:50 IST
छिंदवाड़ा सुसाइड केस
मृतक महिला ने घर बनाने के लिए होम लोन लिया था। इसे चुकाने के चक्कर में महिला ऑनलाइन गेम खेलती थी, लेकिन गेम भी पैसे हार गई तो फांसी लगा ली...

Madhya Pradesh Suicide Case : ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला आंगनवाड़ी सुपरवाइजर थी। वह अपना होम लोन जल्दी चुकाना चाहती थी, इसीलिए ऑनलाइन गेम के चक्कर में पड़ गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है।



ये है पूरा मामला


दरअसल, जुन्नारदेव थाना इलाके में रहने वाली 38 साल की सरला पति हरिराम सल्लाम ने साल 2022 में होम लोन लिया था। इसके अलावा, सरला ऑनलाइन गेम खेलती थी और वह करीब 2 लाख रुपये भी हार गई थी।



इसके बाद से ही वह तनाव में रहती थी। बीते शनिवार को सरला ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।



पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। जुन्नारदेव एसडीपीओ राजेश बंजारे ने बताया, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सरला सल्लाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हमने मर्ग कायम किया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।





इंदौर में बार-पब की लाइव फीड कंट्रोल रूम जाएगी, AI की मदद से कलेक्टर को पहुंचेगी देर रात खुलने की खबर



पति के फोन का नहीं दिया जवाब


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति टीचर है। वह घटना वाले दिन भी स्कूल गया हुआ था। उसने जब घर में कॉल लगाया तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया था।



जब घर आकर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया. मृतका की एक बेटी भी है।





MP Suicide Case | Home Loan | महिला ने की आत्महत्या



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



छिंदवाड़ा सुसाइड केस





Tags:
  • ऑनलाइन गेम
  • Home Loan
  • MP Suicide Case
  • महिला ने की आत्महत्या
  • छिंदवाड़ा सुसाइड केस