इंदौर में बार-पब की लाइव फीड कंट्रोल रूम जाएगी, AI की मदद से कलेक्टर को पहुंचेगी देर रात खुलने की खबर

Sandeep Kumar | Jun 10, 2024, 14:56 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR PUB BAAR
STYLESHEET THESOOTR PUB BAAR

कलेक्टर ने कहा कि एआई के जरिए यह व्यवस्था होगी कि जहां भी समयसीमा की पालन नहीं हो वहां का अलर्ट तत्काल संबंधित आबकारी अधिकारियों के साथ ही थाने पर और संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारियों के पास पहुंच जाए।

संजय गुप्ता @ INDORE. इंदौर में देर रात तक बार-पब चलने और बढ़ती नशाखोरी की लगातार आ रही खबरों के बाद कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ( Collector Indore Ashish Singh ) ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत अब बार-पब प्रबंधन को लाइव फीड कंट्रोल रूम को देना होगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस निरस्ती जैसी कार्रवाई होगी।

यह कर रहे हैं कलेक्टर

कलेक्टर सिंह ने सोमवार को बैठक के बाद बताया कि रात 12 बजे तक ही बार-पब खुले रहने की मंजूरी है लेकिन लगातार शिकायतें आ रही है कि यह देर रात तक चालू रहते हैं। इसके लिए अनिवार्य किया जा रहा है कि सभी अपनी लाइव फीड देंगे जिसे एक कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा और मॉनीटरिंग की जाएगी। समयसीमा के बाद जो खुलें मिलेंगे इस पर आबकारी, पुलिस और संबंधित एसडीएम कार्रवाई करेंगे।

AI की इस तरह ली जाएगी मदद

कलेक्टर ने कहा कि एआई के जरिए यह व्यवस्था होगी कि जहां भी समयसीमा की पालन नहीं हो वहां का अलर्ट तत्काल संबंधित आबकारी अधिकारियों के साथ ही थाने पर और संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारियों के पास पहुंच जाए। यानि एक की जगह कई जगह यह अलर्ट जाएगा और संबंधित बार-पब पर कार्रवाई होगी।

देर रात तक नशे में झूमते हैं युवा

लगातार इंदौर की सड़कों पर देखा जा रहा है कि देर रात पब से युवा निकलते हैं और नशे में झूमते हुए घूमते रहते हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी इन पबों में देर रात तक रहते हैं इससे आए दिन कानून व्यवस्था की हालत खराब होती है। कुछ दिन पहले ही रात सवा एक बजे एक पब में विवाद के बाद डिजियाना ग्रुप के एमडी घुम्मन व उनके साथियों पर भी हमला हुआ था। रविवार को रालामंडल में भी एक फार्म पर रेव पार्टी पकड़ी गई। कलेक्टर ने इन पार्टियों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह
  • Collector Indore Ashish Singh
  • बार-पब प्रबंधन
अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक

By Aman Vaishnav

अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी

By Amresh Kushwaha

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई