इंदौर में सुमित्रा महाजन के पत्र में भारत वन भी, निगम योजना बना रहा, आर्मी का लगा बोर्ड

Sanjay Gupta | May 08, 2025, 15:03 IST
sumitra mahajan-letter-indore-mayor
लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को एक पत्र लिखा, जिसमें भारत वन योजना का जिक्र किया गया था। इस पत्र के बाद...

लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा महापौर को लिखे पत्रों ने राजनीतिक हलचल मचा दी। इस पत्र में मेट्रो व अन्य विकास काम के साथ ही भारत वन का भी जिक्र महाजन ने किया है। यह वही वन है जिसके लिए 30 अप्रैल को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगमायुक्त शिवम वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ पोलोग्राउंड की जमीन का दौरा किया। लेकिन इस जमीन और प्लान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।



जमीन पर प्लान बना रहे, उस पर आर्मी ने लगाया बोर्ड

c93164c6-4ae


खबर यह भी...इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से बोले महापौर- पत्र की क्या जरूरत थी मीडिया में आ गया, ऐसे ही बुला लेते



रहवासी भी कर रहे हैं प्लान का विरोध

562064bf-a47


उधर रहवासी भी भारत वन का विरोध कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि वहां पहले से ही हरियाली है और सालों से सैंकड़ों की संख्या में पेड़-पौधे लगे हैं। ऐसे में इन्हें हटाकर फिर नए सिरे से पौधे लगाने का क्या मतलब है। रहवासी भी इस भारत वन प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं।



क्या है महापौर का प्लान

शहर के मध्य क्षेत्र पोलो ग्राउंड में फर्स्ट बटालियन के सामने स्थित सर्वे नंबर 49, 59 और 60 की 12.880 हेक्टेयर जमीन पर नगर निगम द्वारा भव्य उद्यान, तालाब निर्माण एवं योगा सेंटर, पाथवे से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का विकास करने का प्लान बनाया है। कहा गया है कि यहां मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण करेंगे।



खबर यह भी...इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महापौर से मांगा मिलने का समय, पहले कहा था खुद आएंगे



महाजन के पत्र में यह किया गया था जिक्र

महाजन द्वारा महापौर को यह पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया था कि आपसे विकास के संबंध में कई विचार साझा करने हैं। आपने कहा था कि आप स्वयं आएंगे लेकिन व्यस्तता के कारण संभव नहीं हुआ होगा। अभी कई अच्छे काम की घोषणा भी की, भारत वन के संबंध में कृपया चर्चा करके निर्णय करें। कृपया पर्यावरण विद् और हम जैसों के साथ चर्चा करके तय करें यही निवेदन है।



नामकरण को लेकर भी ली थी आपत्ति

ताई ने पत्र में आगे नामकरण को लेकर भी आपत्ति ली थी। इसमें कहा कि मुझे इतना ही कहना है कि श्रेष्ठ, वरिष्ठ, देश, माटी को समर्पित महान व्यक्ति को जाति, वर्ण, वर्ग में बांटने की प्रवृत्ति को यहीं विराम देना चाहिए। अनेक विषय हैं पानी, स्टार्म वाटर, स्वच्छ जल आदि आप समय दें तो खुद चर्चा करने आउंगी नहीं तो पत्र के जरिए पहुंचा दूंगी। धन्यवाद।



thesootr links

Indore News | MP News | इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गवनगर निगम इंदौर



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • सुमित्रा महाजन
  • आर्मी
  • नगर निगम इंदौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव