इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महापौर से मांगा मिलने का समय, पहले कहा था खुद आएंगे

Sanjay Gupta | May 06, 2025, 12:52 IST
Share
mahapaur indore
mahapaur indore

सुमित्रा महाजन (ताई) के दो पत्रों ने इंदौर की राजनीति में हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने का समय मांगा और विकास मुद्दों पर चर्चा की।

लोकसभा की पूर्व स्पीकर और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) के दो दिन में दो पत्रों ने इंदौर की राजनीति को गरमा दिया है। अब दूसरे पत्र में तो उन्होंने सीधे महापौर पुष्यमित्र भार्गव से ही मिलने का समय मांगा है।

इसमें कहा गया है कि आपने कहा था खुद आएंगे लेकिन शायद व्यस्तता के कारण नहीं आ सके होंगे। समय देंगे तो खुद आ जाउंगी नहीं तो पत्र के जरिए विकास के विविध मुद्दों पर अपनी बात आप तक पहुंचा दूंगी।

ये खबर भी पढ़ें...पैसे मांगने और यौन शोषण के आरोपी टीआई का डिमोशन

दूसरा पत्र राजनीतिक सरगर्मी वाला

महाजन द्वारा महापौर को यह पत्र लिखा गया है। इसमे कहा गया है कि, 'आपसे विकास के संबंध में कई विचार साझा करने हैं। आपने कहा था कि, आप स्वयं आएंगे लेकिन व्यस्तता के कारण संभव नहीं हुआ होगा। अभी कई अच्छे काम की घोषणा भी की, भारत वन के संबंध में कृपया चर्चा करके निर्णय करें। कृपया पर्यावरण विद् और हम जैसों के साथ चर्चा करके तय करें यही निवेदन है।'

नामकरण को लेकर भी ली आपत्ति

ताई ने पत्र में आगे नामकरण को लेकर भी आपत्ति ली है। इसमें कहा है कि, 'मुझे इतना ही कहना है कि श्रेष्ठ, वरिष्ठ, देश, माटी को समर्पित महान व्यक्ति को जाति, वर्ण, वर्ग में बांटने की प्रवृत्ति को यहीं विराम देना चाहिए। अनेक विषय है पानी, स्टार्म वाटर, स्वच्छ जल आदि आप समय दें तो खुद चर्चा करने आउंगी नहीं तो पत्र के जरिए पहुंचा दूंगी। धन्यवाद।'

ये खबर भी पढ़ें...शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिना ठोस सबूत के आरोप लगाती है ईडी

इसके पहले मेट्रो को लेकर लिखा पत्र

इसके एक दिन पहले ताई ने मेट्रो के अंडरग्राइंड रूट को लेकर भी पत्र लिखा था। वह लगातार इसे लेकर आपत्ति ले रही हैं और एमजी रोड की जगह सुभाष मार्ग को विकल्प के रूप में बता रह है।

इस रूट को लेकर पहले भी मेट्रो अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई है लेकिन अभी तक इस पर कोई हल नहीं निकला है। मुख्य मुद्दा बंगाली चौराहे से कनाडिया, पलासिया, एमजी रोड वाले रूट को लेकर है। इसे लेकर पहले विकल्प आय़ा था कि एग्रीकल्चर कॉलेज वाले रूट को अपना लेते हैं, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

ये खबर भी पढ़ें... महापौर भार्गव और बिजली कंपनी एमडी सिंह कामों को लेकर प्रेसनोट में करते रहे तारीफ, शहर हुआ हलाकान

क्या भाई और मित्र के बीच में ताई रह गई अकेली

महापौर चुनाव के समय से ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (भाई) की नजदीकियां जगजाहिर है। सोमवार को भी विकास संबंधी बैठक हुई। इसमें मंत्री के साथ महापौर, सांसद और विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ल, रमेश मेंदोला मौजूद रहे।

लेकिन ना ताई थी और ना ही अन्य विधायक इसमें रहे। कुल मिलाकर मित्र और मंत्री की नजदीकियों ने ताई सहित अन्य नेताओं को दरकिनार कर दिया है, ऐसा संदेश राजनीतिक गलियारों में भी है। अब ताई के पत्र से फिर इसे लेकर राजनीतिक हलचल मचा दी है।

ये खबर भी पढ़ें...फर्जी मार्कशीट मामले में मुरैना महापौर शारदा सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन | ताई सुमित्रा महाजन | इंदौर महापौर | इंदौर पुष्यमित्र भार्गव | MP News | Madhya Pradesh | BJP Kailash Vijayvargiya | MP Sumitra Mahajan | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • सुमित्रा महाजन
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • BJP Kailash Vijayvargiya
  • ताई सुमित्रा महाजन
  • इंदौर पुष्यमित्र भार्गव
  • MP Sumitra Mahajan
  • इंदौर महापौर
  • इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा