शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिना ठोस सबूत के आरोप लगाती है ईडी

Krishna Kumar Sikander | May 06, 2025, 12:20 IST
Share
In the liquor scam, the Supreme Court said, ED makes allegations without any concrete evidence the sootr
In the liquor scam, the Supreme Court said, ED makes allegations without any concrete evidence the sootr

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को कहा कि बिना ठोस सबूत के आरोप लगाती है। ईडी की शिकायतों में एक जैसा पैटर्न दिखने को मिल रहा है। इस मामले के जेल में बंद आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाई। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने ईडी की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना ठोस सबूत के आरोप लगाती है। ईडी की शिकायतों में एक जैसा पैटर्न दिखने को मिल रहा है। दरअसल, शराब घोटाला मामले के जेल में बंद आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... जलसंवर्धन की आड़ में 18 लाख की लूट, दो अफसरों पर शिकंजा!

ईडी के पास कौन-सा है ठोस आधार

कोर्ट ने टिप्पणी की कि ईडी की शिकायतों में एक तरह का पैटर्न दिख रहा है। ईडी आरोप लगाती है, लेकिन उसके समर्थन में ठोस सबूत नहीं देती। ईडी की कई शिकायतें देखी, जिनमें सिर्फ आरोप हैं। उनमें ठोस सामग्री नहीं होती है। कोर्ट ने ईडी से पूछा कि कौन-सा ठोस आधार है, जिससे यह कहा जा रहा है कि अरविंद सिंह ने 40 करोड़ कमाए हैं? कोर्ट के इस सवाल के बावजूद ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी कोई सबूत नहीं दिखा सके। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 मई के लिए निर्धारित कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर की पुलिस रिमांड खत्म, दमोह जेल भेजा

कमाई का आरोपी से संबंध नहीं बता पाई ईडी

सुनवाई के दौरान जस्टिस ओक ने ईडी से पूछा अगर आपने किसी पर इतनी बड़ी रकम कमाने का आरोप लगाया है तो यह भी बताना पड़ेगा कि वह किस कंपनी से जुड़ा है? क्या वह उसका डायरेक्टर है? क्या बहुसंख्यक शेयरधारक है या प्रबंध निदेशक है? ईडी की शिकायतों में तो ऐसा कोई विवरण नहीं दिख रहा है। इस ईडी ने सिर्फ इतना कहा कि आरोपी उन कंपनियों को चला रहे थे, जिनसे घोटाला किया गया। 40 करोड़ की यह रकम अर​विंद और विकास अग्रवाल ने मिलकर कमाई है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या विकास अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है तो ईडी ने कहा कि लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, लेकिन आरोपी नहीं बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के नंदनवन में आठ साल से कैद हैं तेंदुआ और लकड़बग्घा

आरोपी अरविंद सिंह 10 माह से हिरासत में

सुनवाई के दौरान आरोपी अरविंद सिंह के वकील ने कहा कि अरविंद सिंह 10 माह से ईडी की हिरासत में है। ईडी ने 25 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है और 150 से ज्यादा गवाहों के बयान लिए। इसके बावजूद जांच पूरी नहीं हुई। इस पर ईडी ने जवाब दिया कि 2000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। दस्तावेजों की संख्या के आधार पर जमानत दी जाने लगी तो पहले दिन ही सभी आरोपी बाहर हो जाएंगे। आरोपी सिंह की गिरफ्तारी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इस पर जस्टिस ओका ने पूछा कि क्या जमानत देने के लिए एक साल की हिरासत कोई कानूनी शर्त है? कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड सचिव स्तर के IAS भी बन सकेंगे सहकारी निर्वाचन आयुक्त

शराब घोटाले में ये हैं जेल में

शराब घोटाला में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अलावा रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, आईटीएस अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, नोएडा के कारोबारी विधु गुप्ता और नीतेश पुरोहित जेल में हैं। इनके सभी विरुद्ध ईडी के अलावा ईओडब्ल्यू भी जांच कर रही है। अरुणपति ने शराब घोटाले के लिए एक सिंडीकेट बनाया और उसमें कवासी लखमा को हर 2 करोड़ कमीशन दिया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें... ग्रामीणों को बैंक नहीं अटल डिजिटल केंद्र से मिलेगी नकदी



Supreme Court | liquor scam | 2000 cr Liquor Scam | allegations | CG News | Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा



Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • ED
  • CG News
  • liquor scam
  • 2000 cr Liquor Scam
  • Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा
  • allegations
  • आरोप
  • शराब घोटाले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा