भोपाल रेल मंडल से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल
गर्मी की छुट्टियां आते ही देशभर में ट्रेनें आमतौर पर अधिक भीड़ का सामना करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से गुजरेगी। बताया जा रहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गोरखपुर, पुणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
समर स्पेशल ट्रेनों का किराया
रेलवे द्वारा संचालित समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को एक नई सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। लेकिन इन ट्रेनों में किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 25% ज्यादा होगा। यह विशेष ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए किया जाएगा, जो सिर्फ गर्मी की छुट्टियों के दौरान ही चलेगी।
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, दूर होंगे सभी संकट
समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Train)
पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Train No. 01415)
यह ट्रेन यात्रा मांग पर 1 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन (Train No. 01416)
यह ट्रेन 2 अप्रैल से 1 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 5:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन पुणे पहुंचेगी।
सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Train No. 01079)
1 से 30 अप्रैल 2026 तक यह ट्रेन हर रोज सीएसएमटी से रात 10:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन (Train No. 01080)
यह ट्रेन 3 अप्रैल से 2 मई 2026 तक गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन मध्यरात्रि सीएसएमटी पहुंचेगी।
कंपनी ने प्रेग्नेंट महिला को नहीं दिया वर्क फ्रॉम होम तो कोर्ट ने ठोका 200 करोड़ का जुर्माना
ये ट्रेन सप्ताह में तीन चलेगी
LTT-बनारस स्पेशल ट्रेन 01073/01074 अप्रैल में सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर में रवाना होकर रात में इटारसी, रानी कमलापति और बीना होते हुए अगले दिन बनारस पहुंचेगी। वापसी में बनारस से सुबह चलकर तय स्टेशनों से होते हुए मुंबई पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे NTES, रेलवे हेल्पलाइन 139 या वेबसाइट से जानकारी लें।
भारत का पहली LPG वेंडिंग मशीन गुरुग्राम में लॉन्च, ATM की तरह रिफलिंंग होगा गैस सिलेंडर
होम लोन और हेल्थ इंश्योरेंस पर चाहिए भारी टैक्स छूट? 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम
समर स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट कैसे बुक करें?
समर स्पेशल ट्रेनों का टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या IRCTC Rail Connect ऐप से बुक किया जा सकता है। सबसे पहले वेबसाइट या ऐप पर अकाउंट रजिस्टर करें और लॉगिन करें। फिर 'From' और 'To' स्टेशन भरें और यात्रा की तारीख चुनें। उपलब्ध ट्रेनों की सूची से एक ट्रेन और क्लास चुनें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से टिकट का भुगतान करें। पेमेंट के बाद ई-टिकट ईमेल और SMS पर भेजा जाएगा।