दमोह में स्वदेशी मेले से मुस्लिम व्यापारियों को निकाला, भेदभाव का आरोप
मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्देश्य स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना था। हालांकि, यह मेला अब भेदभाव के आरोपों की वजह से विवादों में है। मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मेले से सिर्फ उनके धर्म के आधार पर बाहर निकाल दिया गया।
दमोह के तहसील ग्राउंड में 14 अक्टूबर से मेला शुरू हुआ था। यह 24 नवंबर तक चलने वाला है। इसे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया है। मंच के पोस्टरों में समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता जैसे आदर्शों को प्रमुखता से दिखाया गया, लेकिन मुस्लिम व्यापारियों के निष्कासन ने आयोजकों की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुस्लिम व्यापारियों ने लगाए ये आरोप
गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई- प्रशासन
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक निजी आयोजन है और इसमें भागीदारी तय करने का अधिकार आयोजकों का है। हालांकि, हमने अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर के कपड़ा कारोबारियों की ट्रक से भिड़ी कार, तीन व्यापारियों सहित चार की मौत
रिफंड की उम्मीद में व्यापारी
मेले में भाग लेने आए व्यापारी अब अपने स्टॉल बुकिंग और यात्रा खर्च के रिफंड की उम्मीद कर रहे हैं। मुस्लिम व्यापारियों ने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया से ही मेले की विश्वसनीयता बहाल हो सकती है।
FAQ
- स्वदेशी मेले में मुस्लिम व्यापारियों के साथ क्या हुआ?
मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें धर्म के आधार पर मेले से बाहर कर दिया गया। - स्वदेशी जागरण मंच का इस मामले पर क्या कहना है?
स्वदेशी जागरण मंच ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। - दमोह कलेक्टर ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और कहा कि यह एक निजी आयोजन है। - व्यापारियों को रिफंड मिलने की संभावना है?
व्यापारियों ने रिफंड की उम्मीद जताई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - स्वदेशी मेले का उद्देश्य क्या था?
इस मेले का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करना था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक