स्कूल ड्रेस में गई थी और कोर्ट मैरिज करके लौटी 11वीं की छात्रा, अपने ही शिक्षक से रचाई शादी

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 19, 2025, 13:53 IST
The sootr
अशोकनगर के वर्धमान हायर सेकेंडरी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने अपने ही स्कूल के 35 वर्षीय शिक्षक से चोरी-छिपे शादी कर ली।

MP News : अशोकनगर के वर्धमान हायर सेकेंडरी स्कूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही स्कूल के शिक्षक से चोरी-छिपे शादी कर ली। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और इसका पता तब चला जब छात्रा के परिवार को पुलिस स्टेशन से शादी का प्रमाणपत्र मिला।



ये खबर भी पढ़ें :student suicide case में दो साल बाद Sage University के डायरेक्टर, NSUI President सहित अन्य पर केस



घर वालों को लगा स्कूल गई है, लेकिन...

17 अप्रैल को छात्रा रोज की तरह दोपहर 12 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। मगर जब देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब लडक़ी नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंच गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।



ये खबर भी पढ़ें :Happy Marriage Tips: अपने शादीशुदा जिंदगी को बनाना है मजबूत, तो न करें ये गलतियां



‘इश्क’ ने फिर तोड़ दी उम्र और रिश्ते की दीवार

इस मामले ने यह दिखा दिया कि प्यार ना उम्र देखता है, ना सामाजिक बंधन। जब पुलिस की जांच में पता चला कि छात्रा ने उसी स्कूल के शिक्षक से शादी कर ली है, तो यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।



परिजनों को जैसे ही थाने से छात्रा की शादी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला, तो सब हैरान रह गए। उन्हें लगा था कि उनकी बेटी स्कूल गई है, लेकिन वह अपने शिक्षक के साथ ज़िंदगी भर के रिश्ते में बंध चुकी थी।



ये खबर भी पढ़ें : MP Teacher Bharti 2025 : परीक्षा तारीखों में बदलाव, जानें कब से होंगी शुरू



थाने में परिजनों को मिला चौंकाने वाला सच

पुलिस ने लडक़ी के परिजनों को जब कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र सौंपा, तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी ने कानूनी रूप से शादी कर ली है, और वह अब बालिग है। लडक़ी ने अपने शिक्षक विनीत कुमार जैन से अपर कलेक्टर न्यायालय में विवाह किया था। चूंकि लडक़ी बालिग थी, इसलिए पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।



ये खबर भी पढ़ें : शादी के बाद आने वाली परेशानियों को सुलझाएंगी Post Marriage Relationship Tips



शहर में छिड़ी चर्चा की लहर

यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर एक शिक्षक का आदर्श व्यक्तित्व, तो दूसरी ओर अपनी ही छात्रा से विवाह इस रिश्ते ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोई इसे प्रेम विवाहका नाम दे रहा है, तो कोई इसे सामाजिक मर्यादाओं की अनदेखी मान रहा है।



Tags:
  • MP
  • शिक्षक
  • teacher
  • Marriage
  • प्रेम विवाह
  • कोर्ट मैरिज
  • relationship tips