सागर न्यूज: दूसरों को अपनी जगह पढ़ाने स्कूल भेज रहे थे शिक्षक, निलंबित

Raj Singh | Nov 19, 2024, 14:25 IST
MP_TEACHERS
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शिक्षक अपनी जगह दूसरे लोगों को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेज रहे थे, लेकिन जिला कलेक्टर की जांच में यह मामला पकड़ा गया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सरकारी स्कूलों से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पदस्थ शिक्षकों की जगह दूसरे लोग स्कूल में पढ़ा रहे थे। मामला सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पूरे मामले में कुल आठ शिक्षकों को निलंबित भी किया गया है।



पांच शिक्षक को तुरंत किया गया सस्पेंड

MP में अब तीसरी और छठवीं के बच्चों के लिए मॉक टेस्ट जरूरी



जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। तीन जनशिक्षकों में जनपद शिक्षा केंद्र खुरई के प्रभारी जनशिक्षक भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर ब्लॉक के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षा केंद्र के जगभान अहिरवार ने निगरानी निरीक्षण नहीं किया। इसके चलते इन तीनों को निलंबित भी कर दिया गया है।



10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी इस दिन... टाइम टेबल हुआ जारी



शिकायत मिलने पर हुई जांच

गौरतलब है कि इस मामले में शिक्षा विभाग ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि निलंबित शिक्षक खुद बच्चों को नहीं पढ़ाता था, बल्कि उसने अपनी जगह शिक्षक रख लिए थे। कलेक्टर को इस संबंध में शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।



FAQ

  1. क्या मामला सामने आया है?
    सागर जिले के सरकारी स्कूलों में कुछ शिक्षकों ने अपनी जगह दूसरे लोगों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए और शिक्षकों को निलंबित किया।
  2. कितने शिक्षक निलंबित किए गए हैं?
    कुल आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है।
  3. क्या कार्रवाई की गई है?
    निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
  4. यह मामला किसकी शिकायत पर सामने आया?
    यह मामला शिक्षा विभाग को एक शिकायत मिलने के बाद सामने आया, जिसमें आरोप था कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय दूसरों को नियुक्त कर रहे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • सागर कलेक्टर
  • MP उच्च शिक्षा विभाग
  • सागर जिला
  • सागर कलेक्टर संदीप जीआर