एमपी की सबसे खूबसूरत आईपीएस सिमाला प्रसाद बनी लेडी संघम, फिल्मों में दिखाएंगी जल्वा
शॉर्ट में समझें क्या है पूरा मामला...
- फिल्म द नर्मदा स्टोरी का हाईवोल्टेज एंथम सांग सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है।
- फिल्म की लीड में रीयल लाइफ आईपीएस सिमाला प्रसाद हैं, जो जबलपुर में रेल एसपी रह चुकी हैं।
- एंथम में महिला पुलिस, देशभक्ति और लापता लड़कियों से जुड़े मुद्दे को दिखाया गया है।
- फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- एंजली पाटिल, अश्विनी कलसेकर, जरीना वहाब और राघुबीर यादव भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
खाकी और देशभक्ति का जोश
बॉलीवुड में एक अनोखी फिल्म आने की तैयारी है। द नर्मदा स्टोरी का एंथम सांग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। यह एंथम वीर रस, देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण से भरपूर है।
गाने के बोल महिला पुलिस के साहस और कर्तव्य की भावना को आवाज देते हैं। पूरे वीडियो में महिला पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों पर रेड और लापता लड़कियों के मामले की झलकियां दिखाई गई हैं।
रीयल IPS जब बड़े पर्दे पर आईं
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी लीड एक्ट्रेस कोई फिल्मी हस्ती नहीं, बल्कि एक रीयल लाइफ आईपीएस अधिकारी हैं। सिमाला प्रसाद मध्य प्रदेश कैडर की सबसे खूबसूरत आईपीएस अधिकारी हैं और जबलपुर में रेल एसपी के पद पर कार्य कर चुकी हैं।
एंथम में उनका एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। खाकी वर्दी में उनका खूंखार अंदाज देखकर दर्शक हैरान हैं। आईपीएस सिमाला प्रसाद ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एंथम उन सभी महिला पुलिसकर्मियों को समर्पित है जो हर दिन साहस और जिम्मेदारी से अपना काम करती हैं। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें लगा जैसे वह हजारों महिलाओं की आवाज बन रही हों।
असल जिंदगी में भी मिसाल
आईपीएस सिमाला प्रसाद सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी एक प्रेरणादायक अधिकारी मानी जाती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा था कि आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है, परिणाम ही सबसे बड़ा जवाब होता है।
उनके मुताबिक, जनता तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका उनकी शिकायतें सुनना है। इसीलिए उन्होंने अपने हर जिले में शिकायत निवारण शिविर लगाए और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं है। उन्होंने महिलाओं को संदेश दिया कि जो लक्ष्य तय किया है उसके प्रति दृढ़ रहो।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में नेशनल अवॉर्ड (National Award) विजेता अभिनेत्री एंजली पाटिल पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी। जरीना वहाब एक जन आंदोलन की अगुवाई करती दिखेंगी। अश्विनी कलसेकर अपने इमोशनल सीन्स से फिल्म में जान डालती दिखेंगी।
इसके अलावा राघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। स्टारकास्ट को देखकर साफ है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ एक जरूरी सामाजिक संदेश भी देगी।
निर्देशक ने बताया एंथम का मकसद
फिल्म के निर्देशक जैगम इमाम ने कहा कि यह एंथम सिर्फ एक गाना नहीं है। यह महिला शक्ति, खाकी और कर्तव्य भावना को सलाम है। उनके मुताबिक, सिमाला प्रसाद के रीयल लाइफ आईपीएस बैकग्राउंड ने इस एंथम को और ज्यादा विश्वसनीय और प्रभावशाली बना दिया है।
फिल्म का निर्माण एबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन (AB Infosoft Creation) और गोल्डन रेशियो (Golden Ratio) के बैनर तले हुआ है।
12 जून को होगी रिलीज
द नर्मदा स्टोरी 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही एंथम ने जिस तरह की प्रतिक्रिया बटोरी है, उससे यह साफ है कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
एक्टिंग ही नहीं, रियल लाइफ में भी लेडी सिंघम हैं आईपीएस सिमाला प्रसाद
IPS Simala Prasad: आलोचना से मत घबराइए, परिणाम ही सबसे बड़ा जवाब होता है
खाटू श्याम मंदिर कमेटी की फॉर्च्यूनर ने ढहाया कहर, गाड़ी से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत
फ्रीज बैंक खातों के लिए शुरू हुआ GRM मॉड्यूल, अब नहीं काटने होंगे बैंक और पुलिस के चक्कर