Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jun 04, 2025, 21:31 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, बेंगलुरु में आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, 11 की मौत। कोरोना से अब तक 44 मौतें, नया वैरिएंट 27 राज्यों में फैला। इन कई घायल इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बेंगलुरु में आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, 11 की मौत, कई घायल

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई। जैसे ही गेट खुले, भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



कोरोना से अब तक 44 मौतें, नया वैरिएंट 27 राज्यों में फैला, 4302 एक्टिव केस

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक नए वेरिएंट से 44 मौत हो चुकी हैं। मंगलवार को ही 300 नए केस मिले। सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 मामले सामने आए। इस तरह देश में एक्टिव केसों की संख्या 4302 पहुंच गई है।



केदारनाथ-बद्रीनाथ में भारी बारिश-बर्फबारी, मिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, 5 की मौत

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पिछले दो हफ्तों से भारी बारिश लगातार जारी है। बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण लाखों लोग प्रभावित हैं। सिक्किम के लाचेन में मंगलवार को भारतीय सेना ने विदेशी नागरिकों सहित 30 टूरिस्ट को एयरलिफ्ट करके रेस्क्यू किया। 83 लोग अब भी फंसे हैं। 6 लोग लापता है। 24 मई से अब तक, 11 दिनों में मिजोरम में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। इसमें 5 की मौत हो गई है।



एलन मस्क ने ट्रम्प के फंडिंग बिल को बेतुका और फिजूलखर्ची बताया, कहा- संसद देश को दिवालिया बना रही

टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए फंडिंग बिल की कड़ी आलोचना की है। मस्क ने पोस्ट में लिखा कि मैं अब और सहन नहीं कर सकता। यह बिल बहुत बड़ा, बेतुका और फिजूल खर्चों से भरा है। जिन लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए।



बांग्लादेश के राष्ट्रपिता नहीं कहलाएंगे अब शेख हसीना के पिता, स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा भी बदली

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान का 'राष्ट्रपिता' का दर्जा खत्म कर दिया है। इसके लिए एक अध्यादेश जारी कर कानून से 'राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान' शब्द को हटा दिया गया।



UNSC में पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी, तालिबान प्रतिबंध कमेटी का अध्यक्ष बना

पाकिस्तान को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तालिबान प्रतिबंध समिति को 1988 समिति के तौर पर भी जाना जाता है। गुयाना और रूस इस समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।



राहुल के 'नरेंदर सरेंडर' वाले बयान पर नड्डा का पलटवार, सरेंडर उनके DNA और कांग्रेस की डिक्शनरी में है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'नरेंदर सरेंडर' वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने X पर दो पोस्ट किए। इसमें उन्होंने राहुल गांधी से कहा- राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे, क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके DNA में है।



'ऑपरेशन सिंदूर' को सम्मान देने भुज में बनेगा सिंदूर वन, पर्यटक राफेल, एस-400, ब्रह्मोस की प्रतिकृतियां देख सकेंगे

कच्छ जिले में गुजरात सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सम्मान देने के लिए अहम घोषणा की है। भुज शहर के पास 20 एकड़ में सिंदूर वन बनाया जाएगा। इस वन में पर्यटक एस-400, आईएनएस विक्रांत, राफेल की प्रतिकृतियां देख सकेंगे।



IPS ट्रांसफर : अमित तोलानी, शिवदयाल और राजीव कुमार कंचन लौटेंगे मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों की सेवाएं समाप्त की हैं। ये अफसर अब राज्य में वापस लौटेंगे। गृहविभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश में नए अधिकारियों की नियुक्ति का भी जिक्र है। कुछ अधिकारियों को मणिपुर में पदस्थ किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

सरकार की नई नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर सुकमा जिले का केरलापेंदा पंचायत प्रदेश का दूसरा नक्सल मुक्त पंचायत हो गया है। संगठन के अंतिम 9 नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। केरलापेंदा पंचायत नक्सलियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी के लिए लेवी वसूली और बैठकों का अड्डा माना जाता था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला तोहफा... 2,784 करोड़ रुपए दिए

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है। प्रदेश को मिली इस सौगात को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



top news | काम की खबरें | देश दुनिया न्यूज



thesootr links



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • एलन मस्क
  • top news
  • लैंडस्लाइड
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें