एमपी के इस शहर से जुड़े तिरुपति लड्डू विवाद के तार, CBI ने दी दस्तक

Sourabh Bhatnagar | Apr 20, 2025, 14:53 IST
tirupati-balaji-prasad-adulteration
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में मिलावट का मामला सबसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 2024 में उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि...

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने का मामला अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर तक पहुंच गया है। सीबीआई (Central Bureau of Investigation) और एसआईटी (Special Investigation Team) ने ग्वालियर के तीन तेल और घी कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इन कारोबारियों के नाम को लेकर सर्च वारंट जारी किया गया है, और सीबीआई की टीम ने ग्वालियर पहुंचकर उनके प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों की जांच की है। यह मामला अब अधिक जटिल होता जा रहा है, और जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन कारोबारियों का क्या कनेक्शन है इस मिलावट से।



ग्वालियर में कारोबारी फर्मों की जांच

खबर यह भी...तिरुपति लड्डू घोटाला: चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से की घी सप्लाई



तीन व्यापारियों की भूमिका का खुलासा नहीं

फर्मों की जांच के दौरान, व्यापारियों ने हल्का विरोध किया, जिसके बाद इंदरगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस बल के सहयोग से जांच जारी रही। इस दौरान व्यापारियों के बयान भी लिए गए। फिलहाल, यह पता नहीं चल सका है कि इन फर्मों का तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद से क्या कनेक्शन है। जांच एजेंसियों ने व्यापारियों को वारंट देकर तलब किया है और आगे की जांच जारी है।



कनेक्शन का रहस्य

यह मामला एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि कैसे इन तीन ग्वालियर के व्यापारियों का नाम इस मिलावटी प्रसाद मामले में आ गया। फिलहाल, जांच एजेंसियां इन कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इनका संबंध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट से कैसे जुड़ता है।



खबर यह भी...गैर-हिंदू VRS लो या ट्रांसफर...तिरुपति मंदिर ट्रस्ट का अजीबोगरीब फरमान



कैसे शुरू हुआ यह विवाद?

तिरुपति प्रसाद घी मिलावट मामले की पूरी टाइमलाइन

  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद बनाने वाले घी में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • 9 जुलाई 2025:
    मंदिर बोर्ड ने घी के सैंपल गुजरात स्थित पशुधन लैब (NDDB CALF Ltd.) भेजे।
  • 16 जुलाई 2025:
    पशुधन लैब से रिपोर्ट आई, जिसमें एक फर्म के घी में मिलावट पाई गई। लैब ने कहा कि घी जानवरों की चर्बी और मछली के तेल से तैयार किया गया था, जिससे प्रसाद के लड्डू बनाए जा रहे थे।
  • 22 जुलाई 2025:
    मंदिर ट्रस्ट ने बैठक की और 23 जुलाई को प्रसाद वाले घी के सैंपल लिए गए और जांच के लिए लैब भेजे गए।
  • 18 सितंबर 2025:
    लैब रिपोर्ट सामने आई, जिसमें फिर से मिलावट की पुष्टि हुई।
  • 18 सितंबर 2025:
    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कृत्य से हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंची है।

thesootr links

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड‍्डू में चर्बी | विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर | Tirumala Tirupati Temple | Supreme Court Tirupati Laddu | Tirupati Laddu Controversy | MP News | Gwalior News



Tags:
  • MP News
  • Gwalior News
  • मध्य प्रदेश
  • Tirumala Tirupati Temple
  • तिरुपति बालाजी
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर
  • Tirupati Laddu Controversy
  • Supreme Court Tirupati Laddu