ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सीबीआई की जांच हुई तेज, गर्भपात करने वाली डॉक्टर से की पूछताछ

Aman Vaishnav | Jun 11, 2026, 13:31 IST
दिवशा शर्मा सुसाइड केस
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने मनोरोग चिकित्सक और गर्भपात करने वाली डॉक्टर के बयान दर्ज किए हैं। वहीं जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह द प्रेग्नेंट किंग किताब पढ़ते हुए पाई गईं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच को अब और तेज कर दिया है।
  • मामले में लापरवाही के आरोपों से घिरे थानेदार बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चले गए हैं।
  • सीबीआई ने ट्विशा का गर्भपात करने वाली डॉक्टर से पूछताछ की है।
  • ट्विशा की सास (पूर्व जज गिरिबाला सिंह) ने मौत के अगले दिन ही कुछ मेडिकल पर्चे जारी किए थे।
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह महिला आयोग के निरीक्षण के दौरान किताब द प्रेग्नेंट किंग पढ़ते हुए मिलीं।

मेडिकल पर्चे दे सकते हैं सुराग

ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उनकी सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) ने कुछ मेडिकल दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। उनका दावा था कि ट्विशा मनोचिकित्सक से इलाज करा रही थीं।



सीबीआई ने अब उसी मनोचिकित्सक के बयान दर्ज किए हैं। सीबीआई यह जानना चाहती है कि काउंसलिंग के दौरान ट्विशा ने कुछ ऐसा कहा था या नहीं जो इस केस की कड़ी बन सके।





ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!



गर्भपात का फैसला- क्या था उस वक्त का माहौल?

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने गर्भपात करने वाली डॉक्टर से भी पूछताछ की है। जांचकर्ता यह समझना चाहते हैं कि उस वक्त ट्विशा की मानसिक स्थिति कैसी थी।



ऐसे मामलों में डॉक्टर गहन मानसिक परामर्श देते हैं। निर्णय की परिस्थितियां और ट्विशा की प्रतिक्रिया, इन्हें जांचने की कोशिश हो रही है।



सीबीआई और डॉक्टर दोनों में से किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।





ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सबूत को कार में रखकर घूमते रहे SI, केस डायरी भी लीक



थानेदार छुट्टी पर, सवाल कायम

प्रॉपर्टी सीजर में लापरवाही और बेल्ट जब्ती को लेकर विवाद में घिरा थानेदार अचानक छुट्टी पर चला गया है। उसने बीमार होने का आवेदन दिया है। इससे मामले में और सवाल खड़े हो गए हैं।



जेल में गिरिबाला: किताब से समय बिता रहीं

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद गिरिबाला सिंह के पास जब मध्यप्रदेश महिला आयोग की टीम अचानक पहुंची, तब वे लेखक देवदत्त पटनायक की किताब पढ़ रही थीं। इस किताब का नाम द प्रेग्नेंट किंग है।



वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने औचक निरीक्षण के बाद बताया कि पूर्व जज को जेल प्रशासन की तरफ से कोई खास सुविधा या तरजीह नहीं दी जा रही है। इससे वीआईपी ट्रीटमेंट की अटकलों पर विराम लग गया है।





ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में खुद की पैरवी और तीखी बहस



FAQ

  1. ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई क्या जांच कर रही है?
    सीबीआई दिवशा की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मनोचिकित्सक और गर्भपात करने वाली डॉक्टर से पूछताछ हुई है। मेडिकल दस्तावेज़ों से सुराग तलाशे जा रहे हैं।

ट्विशा शर्मा मर्डर केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज



Tags:
  • सीबीआई
  • महिला आयोग
  • भोपाल सेंट्रल जेल
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस