ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में खुद की पैरवी और तीखी बहस
Aman Vaishnav | Jun 03, 2026, 11:44 IST
twisha sharma death case judge giribala samarth jail
ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को जेल भेज दिया है। पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को महिला मेडिकल सेक्शन में रखा गया है। जेल के रिकॉर्ड में अब उनकी नई पहचान कैदी नंबर 71 होगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल ले जाया गया।
- जेल में गिरिबाला सिंह को कैदी नंबर 71 की पहचान मिली है।
- कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने खुद अपना केस लड़ा।
- ट्विशा के वकील ने समर्थ के जज के चेंबर में छिपने पर सवाल उठाए।
कैदी नंबर 71...
जानकारी के अनुसार पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को महिला मेडिकल सेक्शन में रखा गया है। जेल के रिकॉर्ड में अब उनकी नई पहचान कैदी नंबर 71 होगी।
वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह को जेल की बैरक नंबर-4 में जगह मिली है। जहां उन्हें कैदी नंबर 1782 के रूप में जाना जाएगा। जेल के नियमों के हिसाब से दोनों को थाली, कटोरी और ओढ़ने-बिछाने के लिए चादर दे दी गई है।
कोर्ट रूम में खुद की पैरवी और तीखी बहस
सुनवाई के दौरान उनकी बहस ट्विशा शर्मा के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे वकील अनुराग श्रीवास्तव से हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
गिरिबाला सिंह ने अदालत में एक शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ कुछ लोगों ने धक्कामुक्की और हाथापाई की थी।
इस आरोप पर पलटवार करते हुए वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात हुई है, तो कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवा लेनी चाहिए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
जज के चेंबर में शरण लेने पर उठे सवाल
इस सवाल का जवाब देते हुए समर्थ सिंह के वकील ने दलील दी। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक अगर किसी भी इंसान को अपनी जान या सुरक्षा का खतरा महसूस होता है, तो उसे किसी भी सुरक्षित जगह पर शरण लेने का पूरा अधिकार है।
twisha-sharma-death-case-judge-giribala-samarth-jail
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज
मध्यप्रदेश न्यूज: गवाह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थ के दोस्तों पर आरोप
एमपी न्यूज: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की न्यायिक हिरासत 16 जून तक बढ़ी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari