ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गवाह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थ के दोस्तों पर आरोप

Aman Vaishnav | Jun 02, 2026, 12:01 IST
twisha sharma death case witness attacked
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा अपडेट आया है। केस के मुख्य गवाह नीरज दुबे को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है।
  • आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने गवाह पर हमला किया है।
  • हमलावरों ने नीरज पर कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बनाया और गाली-गलौज की।
  • मारपीट की यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • पीड़ित ने कटारा हिल्स थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

भोपाल का ट्विशा शर्मा डेथ केस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला किसी अदालती कार्रवाई या सीबीआई की जांच का नहीं है। इस बार मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि केस से जुड़े एक मुख्य गवाह को बीच सड़क पर पीटने और धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।



पीड़ित नीरज दुबे का दावा है कि वह इस पूरे मामले में एक गवाह हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है ताकि वह कोर्ट में सच न बोल सकें।



f6b82372-313


बीच सड़क पर हुई गुंडागर्दी

यह पूरी वारदात बीती 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक सांची पार्लर चलाते हैं। इत्तेफाक से यह पार्लर ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के घर के बिल्कुल पास में है।



नीरज दुबे का आरोप है कि 30 मई को चार से पांच लोग अचानक उनके पार्लर के पास आए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन लोगों ने नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी।



हमलावर नीरज को पीटते हुए लगातार कह रहे थे तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है? उन्होंने नीरज पर गवाही न देने का दबाव बनाया और गाली-गलौज भी की।



4260d3b9-193


CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

हमलावरों की यह दबंगई और मारपीट की पूरी लाइव घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ युवकों ने नीरज दुबे को अपना निशाना बनाया। साथ ही उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा।



twisha sharma case cbi investigation


ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की लापरवाही, सबूतों की अनदेखी, सास ने बिना सिम के दिया फोन



एक नजर में समझें पूरी प्रोफाइल

मुख्य बिंदुमामले से जुड़ी जरूरी जानकारी
हाईप्रोफाइल केसट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला।
मुख्य आरोपी (Accused)ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (पूर्व जिला जज)।
पीड़ित/गवाहनीरज दुबे (कटारा हिल्स में सांची पार्लर के संचालक)।
घटना की तारीख30 मई
पुलिस स्टेशनकटारा हिल्स थाना, भोपाल।

थाने पहुंचा पीड़ित

इस अचानक हुए हमले के तुरंत बाद पीड़ित नीरज दुबे सीधे कटारा हिल्स थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित में एक आवेदन दिया है। नीरज ने पुलिस को साफ-साफ बताया कि इस हमले के बाद से उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।



शिकायत मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है।



पुलिस ने पीड़ित नीरज को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



twisha sharma case cbi tunnel view investigation


ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI खोलेगी मौत का राज, इन पांच सवालों का ढूंढ रही जवाब



क्या है ट्विशा शर्मा का पूरा मामला?

बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के बाद से ही यह पूरा मामला देशभर में चर्चा में है। इस हाईप्रोफाइल केस में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह मुख्य आरोपी हैं।



नीरज दुबे का कहना है कि वह इस केस के एक बेहद अहम गवाह हैं। इसी वजह से आरोपियों के दोस्त उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि केस को कमजोर किया जा सके।



mp dowry death cases twisha case jabalpur ncrb report


मध्यप्रदेश न्यूज: लव मैरिज हो या अरेंज, हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े



ट्विशा शर्मा मर्डर केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा



Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • सीबीआई
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस