लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
Aman Vaishnav | May 23, 2026, 12:32 IST
mp dowry death cases twisha case jabalpur ncrb report
मध्य प्रदेश में दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद छिंदवाड़ा, ग्वालियर और गुना से भी डराने वाले मामले सामने आए हैं।
5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...
- एमपी में ट्विशा की मौत का मामला अभी तक पूरी तरह सुलझा नहीं है
- इस मामले में न्याय की मांग को लेकर सेना के रिटायर्ड जवानों ने रैली भी निकाली थी
- एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश दहेज हत्या के मामलों में पूरे देश में तीसरे स्थान पर है।
- साल 2024 में कुल 450 महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना के कारण अपनी जान गंवाई है।
- कई जिलों से लड़कियों की प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आए हैं।
ट्विशा की मौत और इंसाफ की जंग
इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। लोग इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर ट्विशा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
साथ ही इस मामले में ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए सेना से रिटायर्ड लोगों ने रैली भी निकाली थी।
फिलहाल इस मामले की सीबीआई बारीकी से जांच कर रही है।
twisha-death-case-accused-samarth-arrested-jabalpur
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा
मध्य प्रदेश में दहेज से जुड़े तीन दर्दनाक मामले
bhopal-twisha-sharma-suicide-case-katara-hills-mystery-updates
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा
छिंदवाड़ा की युवती की संदिग्ध मौत
शादी के कुछ समय बाद ही उसने अपने पिता को बताया कि ससुराल वाले उसे मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। साल 2023 में वह आखिरी बार अपने पिता से मिली थी। इसके बाद परिवार से उसका संपर्क कम हो गया था।
6 अप्रैल 2024 की सुबह परिवार को अस्पताल से फोन आया कि उनकी बेटी का इलाज चल रहा है। जब पिता दोपहर को अस्पताल पहुंचे तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी।
घरवालों का आरोप है कि उन्हें बेटी को नागपुर ले जाने की जानकारी भी नहीं दी गई। साथ ही ससुराल वालों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। परिवार को शक है कि उसे जहर देकर मारा गया है।
twisha sharma death case bhopal high court re postmortem petition
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पिता ने HC में दायर की रिट पिटीशन, कहा-पहला पोस्टमार्टम संदिग्ध
ग्वालियर की पलक की मौत से पहले की गुहार
पलक की शादी को अभी सिर्फ एक साल हुआ था और वह लगातार मानसिक तनाव में थी।
जानकारी के अनुसार पलक ने मौत से लगभग आधे घंटे पहले ही अपने भाई प्रिंस को फोन किया था। उसने रोते हुए कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ वरना ये लोग मुझे मार डालेंगे।
जब तक भाई अस्पताल पहुंचा, पलक की लाश स्ट्रेचर पर रखी थी।
पलक इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थी। उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपनी रील्स और पोस्ट में अकेलेपन और घुटन का जिक्र करती थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि मौत से पहले उसने तीन दिन से खाना नहीं खाया था।
bhopal model twisha sharma death case post mortem report
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़, शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्ट मार्टम रिपॉर्ट ने खोला राज
गुना में ढाई साल बाद अस्पताल से लौटी लाश
मायके वालों का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। परिवार ने पुलिस को इससे जुड़ा एक ऑडियो भी सौंपा था।
इसके कुछ दिन बाद भावना की तबीयत बिगड़ी और ससुराल वालों के मुताबिक उसने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खा लिया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
| राज्य का नाम | दहेज हत्या के कुल मामले (2024) |
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 2038 |
| बिहार (Bihar) | 1078 |
| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 450 |
इसका सीधा मतलब यह है कि प्रदेश में हर दिन औसतन एक महिला दहेज की वजह से अपनी जान गंवा रही है।
एक और चौंकाने वाली बात यह है कि अब लव मैरिज में भी दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार लव मैरिज के बाद जो तलाक के केस कोर्ट में आते हैं, उनमें से करीब 35% मामलों में दहेज प्रताड़ना की धाराएं लगी होती हैं।
राज्य महिला आयोग उठाएगा सख्त कदम
कई बार पुलिस एफआईआर दर्ज करने में देरी करती है या अधूरी रिपोर्ट बनाती है। इससे पूरी जांच खराब हो जाती है।
महिला आयोग की नई योजनाएं
- पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने और जांच की कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा।
- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी।
- दहेज और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शुरुआती स्तर पर ही योजनाएं लागू की जाएंगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari