ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!
समझें क्या है पूरा मामला...
- फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
- सीबीआई को ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है।
- ट्विशा के पति समर्थ और पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद हैं।
- सीबीआई इस समय ट्विशा के मोबाइल, लैपटॉप से डिलीट डेटा को रिकवर करने में जुटी है।
- मामला ट्विशा के गर्भवती होने, गर्भपात कराने और मौत के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
CBI को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जानकारी के अनुसार टीम इस रिपोर्ट का गहराई से जांच कर रही है।
चोटें सामान्य थीं या कोई रहस्य है, यह तय करना अभी भी बाकी है। जांच एजेंसी फांसी के फंदे के डमी ट्रायल से इसे जोड़ने की कोशिश कर रही है।
घटना स्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मिलाकर पूरी तस्वीर बनाई जा रही है। जब तक सब साफ नहीं होता आधिकारिक बयान नहीं आएगा।
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सबूत को कार में रखकर घूमते रहे SI, केस डायरी भी लीक
सास और पति से दोबारा पूछताछ
इस रिपोर्ट के आधार पर ट्विशा की सास और पति से एक बार फिर पूछताछ हो सकती है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक कोर्ट में कोई आवेदन नहीं दिया है।
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा के वकील ने अदालत में कई सवाल उठाए हैं। उनके आवेदन पर अगली पेशी में सुनवाई होगी।
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: समर्थ ने लगाए कई आरोप, पूर्व जज गिरिबाला ने कोर्ट में रखी अनोखी मांग
लैपटॉप और मोबाइल में क्या छुपा है?
सीबीआई ट्विशा के इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जांच कर रही है। इसमें लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे गैजेट शामिल हैं।
आरोप है कि इन डिवाइसेज में छेड़छाड़ की गई है। इसलिए चैट और डेटा रिकवर करने की कोशिश हो रही है। अगर डेटा मिल जाता है तो मामले में नया मोड़ आ सकता है।
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: जेल पहुंचते ही मां-बेटे को मिला VIP ट्रीटमेंट, कार से ले जाने की जिद खारिज
गर्भपात से मौत तक, कहानी उलझी हुई है
सीबीआई की पूरी जांच ट्विशा के गर्भवती होने और फिर गर्भपात के फैसले के इर्द-गिर्द घूम रही है। इसके बाद जो हुआ वही पूरा केस है।
दोनों पक्षों की कहानियां अलग-अलग हैं। एक तरफ दहेज हत्या का आरोप है। दूसरी तरफ आत्महत्या का दावा।
अजमेर का टिकट और ब्यूटी पार्लर
मौत से पहले ट्विशा ने ब्यूटी पार्लर जाने की योजना बनाई थी। अजमेर जाने का टिकट भी था। इन बातों से सामान्य जीवन का इशारा मिलता है। इसीलिए जांच और उलझ गई है।
सीबीआई का मानना है कि गर्भधारण और मौत के बीच का पूरा घटनाक्रम ही असली जवाब है। पारिवारिक ताने और घरेलू विवाद भी जांच के दायरे में हैं।
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में खुद की पैरवी और तीखी बहस
कोर्ट में जल्द आएगी रिपोर्ट
सीबीआई को भोपाल जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। इसकी तैयारी चल रही है।
ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ न्यायिक अभिरक्षा में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर दहेज हत्या का आरोप लगा है।