यूका कचरा 27 फरवरी से जलना लगभग तय, सुप्रीम कोर्ट में टल गई सुनवाई

Sanjay Gupta | Feb 24, 2025, 12:06 IST
superme court
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका लगी है। समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार 24 फरवरी को सुनवाई होनी थी।

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका लगी है। समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार 24 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब याचिकाकर्ता ने इसमें जल्द सुनवाई के लिए लिस्टिंग पर लाने का आवेदन किया है। यदि जल्द लिस्टिंग पर आकर हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे नहीं हुआ तो फिर हाईकोर्ट के ताजा आदेश के तहत 27 फरवरी से पीथमपुर में कचरा जलना तय है।



इसलिए टली सुनवाई

ये भी खबर पढ़िए... पीथमपुर में 27 फरवरी से जलेगा जहरीला यूका कचरा, दस मीट्रिक टन से होगा ट्रायल



उधर, हाईकोर्ट में यह हो चुके आदेश

उधर, हाईकोर्ट द्वारा 18 फरवरी को सुनवाई के दौरान सीधे कचरा जलाने की तारीख तय की जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत 10 मीट्रिक टन कचरा 27 फरवरी से चलेगा, फिर 4 मार्च से अगला 10 मीट्रिक टन कचरा और फिर 10 मार्च से 10 मीट्रिक टन कचरा और ट्रायल रन में जलेगा। इस तरह कुल 30 मीट्रिक टन कचरे का ट्रायल रन होगा और इसकी रिपोर्ट 27 मार्च को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। यदि बीच में कचरा जलाने के दौरान शासन पक्ष को कुछ लगता है तो वह हाईकोर्ट में पहले भी जा सकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन
  • SC
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पीथमपुर
  • यूनियन कार्बाइड फैक्टरी
  • यूनियन कार्बाइड का कचरा
  • यूका