उज्जैन का चिंतामन गणेश मंदिर बना ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन, तीन हजार में हो रही शादी

Aman Vaishnav | May 10, 2026, 12:15 IST
ujjain chintaman ganesh temple low cost wedding
आजकल देशभर के युवाओं के बीच उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। मंदिर में सिर्फ तीन हजार 200 रुपए में हिंदू रीति-रिवाज से शादियां हो रही हैं।

मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर सिर्फ महाकाल ज्योतिर्लिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अब एक बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जा रहा है। यहां देशभर से युवक-युवतियां चिंतामन गणेश मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं।



लोग मानते हैं कि भगवान गणेश की साक्षी में हुआ विवाह जीवन को सुख और समृद्धि से भर देता है। इसके अलावा यहां शादी के खर्चे भी काफी कम होते हैं। धार्मिक माहौल में विवाह की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं।



10_05_2026-ujjain_chintaman_mandir_me_marriage_m-479629


3200 रुपए में होती है शादी

उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर में सिर्फ तीन हजार 200 रुपए में शादी कराई जाती है। इस राशि में शादी की सभी सामग्री और पंडित की दक्षिणा शामिल है। पूरी शादी की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाती है।



साथ ही इस राशि की सही रसीद भी दी जाती है। जो भी यहां शादी करते हैं, उन्हें शादी का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।



31aa7eec-402


युवक-युवती के आधार कार्ड और मार्कशीट

मंदिर प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया कि चिंतामन गणेश मंदिर में शादी करने के लिए वर और वधू का वयस्क होना जरूरी है। इसके बाद उनके माता-पिता की सहमति भी ली जाती है। फिर युवक-युवती के आधार कार्ड और दसवीं की मार्कशीट ली जाती है।



ये सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद ही शादी के लिए पैसे लेकर शासकीय रसीद दी जाती है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया पूरी करके शादी कराई जाती है।



2025 में कुल 503 शादियां

प्रबंधक शर्मा ने बताया कि 2025 में 31 दिसंबर तक मंदिर में कुल 503 शादियां हुई थीं। इस साल 2026 में 8 मई तक 570 शादियां हो चुकी हैं। साल खत्म होने में अभी सात महीने बाकी हैं, और इस साल सादगी से होने वाली शादियां एक नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।



षड् विनायक की स्थापना

चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान गणेश की तीन संयुक्त मूर्तियां रखी हैं। एक मान्यता है कि जब श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी वनवास के दौरान तीर्थपुरी अवंतिका आए थे। तब ही उन्होंने यहां षड् विनायक की स्थापना की थी।



चिंतामन गणेश मंदिर उन्हीं छह गणेशों में से एक है। कहा जाता है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने यहां चिंतामन, इच्छामन और सिद्धिविनायक की स्थापना की थी। मंदिर के गर्भगृह में ये तीनों भगवान गणेश की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं।



FAQ

  1. उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर में शादी के लिए बुकिंग कैसे होती है?
    इसके लिए आपको वर-वधू के आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट के साथ मंदिर कार्यालय में प्रबंधक से मिलना होता है। दस्तावेजों की जांच और माता-पिता की सहमति के बाद 3200 रुपये की रसीद कटती है।
  2. क्या उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर से मिला सर्टिफिकेट कानूनी रूप से मान्य है?
    मंदिर समिति द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र यह साबित करता है कि आपकी शादी धार्मिक रीति-रिवाजों से मंदिर में संपन्न हुई है। इसे आप नगर निगम या संबंधित विभाग में दिखाकर सरकारी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. चिंतामन गणेश में 3200 रुपए के अलावा क्या कोई और गुप्त खर्चा भी होता है?
    नहीं, मंदिर प्रबंधक के अनुसार 3200 रुपए की सरकारी रसीद में ही पंडित की दक्षिणा और शादी की सामग्री शामिल होती है। यह पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था है।

ये खबरें भी पढ़िए...



पूर्व कैदी पर आया जेल अफसर फिरोजा खातून का दिल, बजरंग दल ने हिंदू रीति-रिवाज से कराई शादी



साहब 41 की हो गई हूं, अब तो शादी करा दो, घरवालों से तंग आकर थाने पहुंची युवती



थानेदार ने भरीं दो गरीब बेटियों के जीवन में खुशियां, घर पर कराया विवाह



इंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा, फर्जी मार्कशीट से छिपाई उम्र, प्रशासन ने रुकवाई



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • महाकाल
  • उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर
  • चिंतामन गणेश मंदिर