महाकाल मंदिर में पुजारियों ने भक्तों से लिए पैसे, कलेक्टर ने भेजा थाने

Ravi Singh | Dec 19, 2024, 20:54 IST
Ujjain Mahakal Temple Photograph: (the sootr )
उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से पैसे लेने का मामला सामने आया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पुजारियों को थाने भेज दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें 1100 रुपए लेकर दर्शन कराए गए। पुलिस जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने के आरोप में पुजारी थाने भेज दिया। यह घटना उस समय हुई, जब कलेक्टर महाकाल के दर्शन करने गए थे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठे श्रद्धालुओं से बात की। इन श्रद्धालुओं ने बताया कि पंडित जी ने उनसे कहा था कि उन्हें 1100 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से दर्शन कराए जाएंगे। इस पर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को पुलिस के पास भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



1100 रुपए में पूजा

उज्जैन के महाकाल मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पुजारियों ने उनसे 1100 रुपए में पूजा और जल चढ़ाने के लिए कहा था। इस घटना से मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी स्तब्ध हैं। क्योंकि यह मंदिर धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र है।



ये खबर भी पढ़ें...



इस साल महाकाल में आया 165 करोड़ का दान, 6.57 करोड़ लोगों ने किए दर्शन



मोहन यादव ने उज्जैन में रात रुककर तोड़ा मिथक, शिवराज छोड़ देते थे शहर



यूपी और गुजरात से आए श्रद्धालु

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्हें पुजारी द्वारा पैसे लेने का मामला पता चला। कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को महाकाल थाने भिजवाया और मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए। महाकाल थाने में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और गुजरात से आए श्रद्धालुओं के बयान दर्ज किए। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि पुजारियों ने किस उद्देश्य से पैसे मांगे और यह मामला कितनी गंभीरता से जुड़ा हुआ है।



sankalp 2025

श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़

इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर हो रहे आर्थिक शोषण को उजागर किया है। कुछ लोग श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। इस घटना ने प्रशासन के सामने सवाल खड़ा कर दिया है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।



Mahakal Temple


कर्मचारी हुए निलंबित

श्रद्धालुओं के सामने बड़ी कार्रवाई की गई है। पुजारी प्रतिनिधि राजेश भट्ट, पुजारी अजय उर्फ ​​पप्पू शर्मा, पैसे लेने वाले क्रुणाल शर्मा को जेल भेज दिया गया। चार कर्मचारी विकास, संदीप, कन्हैया और करण को निलंबित कर दिया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • Mahakal Temple
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • Collector Neeraj Kumar Singh
  • कलेक्टर नीरज कुमार सिंह