उज्जैन में 24 मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 14 घायल

Raj Singh | Published:
raftar
raftar
उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील के डेलची गांव में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के महिदपुर तहसील के डेलची गांव में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



पिकअप में 24 लोग सवार थे, चालक फरार

सीधी में बिजली टावर गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मृतकों की पहचान और घायल मजदूर

मृतकों में कंचन बाई, जसोदा बाई और बाला राम शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को महिदपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मजदूर महिलाएं थीं, जो सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन समाचार
  • सड़क हादसा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पिकअप हादसा
  • ujjain