उज्जैन रेप वीडियो मामला: प्रियंका गांधी ने कहा -पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है?

Vikram Jain | Sept 06, 2024, 16:51 IST
Ujjain rape video case
उज्जैन पुलिस ने फुटपाथ पर महिला के साथ रेप के मामले पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ रेप के मामले (Ujjain rape video case) में सियासत जारी है। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बाद अब मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए घटना को उज्जैन की पवित्र भूमि को कलंकित करने वाली बताया है।



उज्जैन की पवित्र भूमि हुई कलंकित

महिला के साथ रेप के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर घटना पर कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह है। आज पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है? खबरों के मुताबिक, रास्ते से गुजर रहे लोग महिला को बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे। उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई है।





आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज

बता दें कि उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से रेप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



यह खबर भी पढ़ें... उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप का वीडियो वायरल, पीड़िता बोली- मुझे शराब पिलाई गई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा



क्या है पूरा मामला

पीड़िता का आरोप है कि वह भीख मांगकर गुजारा करती है। आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला था। उसने शादी का झांसा दिया और उसे शराब पिलाई। फिर नशे में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे धमकी देकर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। लेकिन महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस की पूछताछ में महिला ने आरोपी का नाम लोकेश बताया है।



गर्भकाल…

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • प्रियंका गांधी
  • उज्जैन रेप कांड
  • पीपीसी चीफ जीतू पटवारी
  • उज्जैन रेप वीडियो केस
  • उज्जैन रेप वीडियो मामला
  • प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
  • Priyanka Gandhi on Ujjain
  • Ujjain rape video case
  • उज्जैन की पवित्र भूमि हुई कलंकित
  • उज्जैन कोयला फाटक रेप केस
  • उज्जैन रेप वीडियो वायरल