उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप का वीडियो वायरल, पीड़िता बोली- मुझे शराब पिलाई गई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ravi Singh | Sept 05, 2024, 23:16 IST
Share
म
म

उज्जैन में फुटपाथ पर महिला के साथ रेप का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने लाकर उसकी शिकायत पर एफआईआर की दर्ज की है।

उज्जैन में दिनदहाड़े महिला के साथ रेप का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक युवक ने शहर के कोयला फाटक चौराहे के पास फुटपाथ पर महिला के साथ बलात्कार किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पीड़ित महिला को थाने लाकर उसकी शिकायत पर एफआईआर की दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित- जीतू पटवारी

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। इस मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका कानून-व्यवस्था के माथे पर लगा है। यह सोचकर ही स्‍तब्‍ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं। ऐसा तभी संभव है, जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह खत्म हो जाए। यदि मुख्यमंत्री के गृहनगर के यह हाल हैं तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं।

शराब पिलाई, फिर रेप किया- महिला

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह मांगकर अपना गुजारा करती है। आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला था। उसने शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई। फिर नशे में उसके साथ गलत काम करके वहां से भाग गया। महिला ने पुलिस को आरोपी का नाम लोकेश बताया है।

आरोपी को हिरासत मे ले लिया

कोतवाली सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उज्जैन के कोयला फाटक की शराब की दुकान के पास रेप की घटना का वीडियो मिला था। इस वीडियो पर संज्ञान लेकर महिला को थाने लाया गया। महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत ले लिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Ujjain News
  • उज्जैन रेप केस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ujjain rape
  • Ujjain Woman rape
  • रेप वीडियो वायरल
  • फुटपाथ पर रेप
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा