इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

Sanjay Gupta | Oct 01, 2026, 22:32 IST
Share
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट नाराज
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट नाराज

Indore. इंदौर में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर को लेकर राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे की याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। इसमें मुख्य सचिव को भी आदेश की कॉपी भेजने के लिए कहा गया है।मुख्य सचिव को भी आदेश की कॉपी भेजी जाएगी। प्रदेश के अन्य शहरों में भी निर्देशों का पालन होगा।

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर को लेकर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिए हैं। राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे ने इस मामले में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर को लेकर 29 जुलाई को नगर निगम इंदौर को रिप्रेजेंटेशन दिया था। लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके पहले भी हाईकोर्ट मध्यप्रदेश द्वारा 2022 में आदेश दिए जा चुके हैं। इनका कोई पालन नहीं किया जा रहा है।

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट बोला
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट बोला
यह अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

इस मामले में हाईकोर्ट जस्टिस संदीप एन भट्ट ने कहा कि यह दुखद है कि कोर्ट ने पहले भी आदेश दिया था। लेकिन रेस्पॉन्डेंट अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि आदेश का उसकी सही भावना और मंशा के साथ पालन किया जाना चाहिए था। राज्य को निर्देश दिया जाता है कि वह इस मामले को देखे क्योंकि इंदौर में होर्डिंग से जुड़ी दिक्कतों को जल्द से जल्द हल करने की जरूरत है।

मुख्य सचिव को कापी दी जाए

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इसका प्रदेश के अन्य शहरों में पालन किया जाए। इसलिए शासकीय अधिवक्ता को आगे पालन के लिए कापी दी जाए, जो वह आगे वह मुख्य सचिव को आवश्यक निर्देश और क्रियान्वयन के लिए भेजें।

रूचि ग्लोबल के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में 21 आरोपी ED कोर्ट से तलब | 21 Accused Summoned by ED Court in Ruchi Global's 66 Crore Bank Loan Scam
रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में ईडी कोर्ट से 21 आरोपियों को नोटिस
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore.ईडी इंदौर ने रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटले में चालान पेश कर दिया है। ईडी कोर्ट ने इसमें 21 आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। सीबीआई द्वारा दर्ज केस में आरोपियों में मेसर्स रूचि ग्लोबल लिमिटेड के साथ, उमेश शाहरा, साकेत बरोडिया, आशुतोष मिश्रा व अज्ञात लोक सेवक थे।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा

बेंच ने यह भी कहा कि इस मामले पर यह कोर्ट पहले ही फैसला सुना चुका है। यह फैसला जबलपुर में इस कोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा 'आउटडोर एडवरटाइजर्स एसोसिएशन बनाम मध्य प्रदेश राज्य और अन्य' (W.P. No. 27702/2021, तारीख 14.06.2022) के मामले में दिए गए निर्देशों के आधार पर लिया गया था। लेकिन याचिकाकर्ता ने बताया है कि अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर का निगम अधिकारियों को धमकी:
बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, कहा-अगली बार अंजाम बुरा होगा
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
बीजेपी पार्षद रूपाली पेंढारकर ने गुरुवार को एक आयोजन में नहीं बुलाने पर निगम प्रशासन को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वार्ड में आयोजन हो रहा है, हमारे यहां से ही लोगों को बुलाया गया है। इसकी सूचना हमे ही नहीं दे रहे हैं और पूरी मनमानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार अंजाम बुरा होगा।

चार सप्ताह में करें फैसला

बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो रिप्रेजेंटेशन 29 जुलाई को पेश किया है। इस पर इस आदेश की सर्टिफाइड कॉपी मिलने की तारीख से चार हफ़्ते के भीतर फैसला लें।

भागीरथपुरा कांड: IAS, महापौर और पार्षद के बयान, सिसोनिया बोले- अंतरात्मा कहती है दूषित पानी का कारण औद्योगिक अपशिष्ट भी हो सकता है | Bhagirathpura Case: Statements of IAS, Mayor and Councilor, Sisodia says - conscience says industrial waste could also be the reason for contaminated water
भागीरथपुरा कांड पर कमेटी के सामने IAS, महापौर यह बोले, सिसोनिया बोले- अंतरात्मा कुछ और कहती है
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के वार्ड 11 भागीरथपुरा में दिसंबर 2025 में सामने आए दूषित पानी कांड में रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। इसमें कुछ अधिकारियों को क्लीन चिट मिली तो कुछ को लापरवाही के लिए जिम्मेदार बताया गया। खासतौर से माना गया कि यह घटना टाली जा सकती थी यदि सरकारी सिस्टम, प्रशासनिक तंत्र काम में तेजी लाता।

आठ दिन की थी भूख हड़ताल

उल्लेखनीय है कि अवैध होर्डिंग्स को लेकर मुहिम चलाने पर राजनीतिक एक्टीविस्ट पांडे को कुछ लोगों ने पीटा था। इस पर उन्होंने कहा था कि विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने यह मारपीट की है। वहीं बाणगंगा थाने ने भी कार्रवाई नहीं की। इस पर वह आठ दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर निगम के अधिकारी ने उन्हें लिखकर दिया कि वह 25 सितंबर से रिमूवल की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद हड़ताल तोड़ी गई।
Tags:
  • इंदौर
  • अवैध होर्डिंग्स
  • हाईकोर्ट मध्यप्रदेश
  • राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे
  • जस्टिस संदीप एन भट्ट
  • नगर निगम इंदौर
  • Illegal Hoardings
  • Indore Municipal Corporation
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत

By Sanjay Gupta

इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी
जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं

By Jageshwar prasad

जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत