बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, कहा-अगली बार अंजाम बुरा होगा

Sanjay Gupta | Oct 01, 2026, 17:38 IST
Share
न्योता नहीं मिला तो भड़कीं बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर!
न्योता नहीं मिला तो भड़कीं बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर!

बीजेपी पार्षद रूपाली पेंढारकर ने गुरुवार को एक आयोजन में नहीं बुलाने पर निगम प्रशासन को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वार्ड में आयोजन हो रहा है, हमारे यहां से ही लोगों को बुलाया गया है। इसकी सूचना हमे ही नहीं दे रहे हैं और पूरी मनमानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार अंजाम बुरा होगा।

इंदौर की विधानसभा तीन के वार्ड 59 में गुरुवार यानी आज एक अक्टूबर को बवाल हो गया। नगर निगम द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुए आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद रुपाली अरूण पेंढारकर (BJP Councilor Rupali Pendharkar) को नहीं बुलाया गया। इस आयोजन को लेकर वह भड़क गई और निगम अधिकारियों को धमकी दे दी।

क्या बोली पेंढारकर

पेंढारकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) के मौके पर निगम की सहभागिता से आयोजन हो रहा है। लेकिन इसकी जानकारी ना ही क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला को है और ना ही क्षेत्रीय पार्षद यानी मुझे है। हमारे वार्ड में आयोजन हो रहा है, हमारे यहां से ही लोगों को बुलाया गया है और वह गए हैं लेकिन इसकी सूचना हमे ही नहीं दे रहे हैं और पूरी मनमानी की जा रही है। केवल प्रभारी महापौर को सूचना दी गई लेकिन विधायक और पार्षद को नहीं बुलाकर मनमानी की गई।

भागीरथपुरा कांड: 112 पन्नों की रिपोर्ट में IAS शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल और संजीव श्रीवास्तव पर गिरी गाज | Bhagirathpura Case: IAS Shivam, Dilip Yadav, Pratibha Pal Clean Chitted in 112-Page Report, Rohit Sisonia, Bhavya Mittal and Sanjeev Srivastava Under Scrutiny
भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे
30 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई 35 मौतों को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सुशील गुप्ता ने 600 पन्नों की रिपोर्ट 18 अगस्त को सौंपी थी। बाद में इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगगई, जिसे हाल ही में वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश हुए। इसके बाद 112 पन्नों की रिपोर्ट सामने आ गई है; यह द सूत्र के पास मौजूद है।

...तो अंजाम बुरा होगा

पेंढारकर यहीं नहीं रूकी। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद यदि अपने वाली पर आ जा तो फिर मजाल है कि कोई कार्य़क्रम करके बता दें। वार्ड में पहले भी यह हो चुका है। यह दूसरी बार हुआ है। निगम वाले मनमानी कर रहे हैं। अगली बार ऐसा होता है तो अंजाम बुरा होगा।

राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट में बैगा मासूमों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे | Rahul Gandhi will reach Balaghat on October 1 to know the truth of Baiga innocents' deaths
1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट
29 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
1 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बालाघाट आ रहे हैं। बीते 13 दिन में राहुल गांधी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इस बार वे बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। बिरसा और बैहर के प्रभावित गांवों में अब तक 32 मासूमों की जान जा चुकी है। जांच में कुपोषण, मलेरिया और एनीमिया जैसी वजहें सामने आई थी।

क्या बोले प्रभारी महापौर

वहीं इस मामले में प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि हर साल यह आयोजन होता है। जिला बाल विकास परियोजना द्वारा यह किया जाता है। मुझे जानकारी मिली है कि विधायक और पार्षद को जानकारी नहीं दी गई है। मैंने पूछताछ की है तो अधिकारियों ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाली। अधिकारियों की गलती है। उन्हें सूचना दी जाना चाहिए था।

इसके पहले भी हो चुके विवाद

बीजेपी के मार्च 2025 में अभ्यास वर्ग की बैठक में पार्षद पेंढारकर बाहर जा चुकी है। इस बैठक में बीजेपी के तत्कालीन संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौऱ व अन्य मौजूद थे। दरअसल इस बैठक में सभी पार्षद अपने कामों का ब्यौरा दे रहे थे। लेकिन उनका नंबर देरी से आना था ऐसे में वह जरूरी काम का बोलकर पहले ही चली गई। इस पर नेताओं ने आपत्ति ली थी। बताया जाता है कि तब महापौर के ओएसडी से उनका विवाद हो गया था।

भागीरथपुरा कांड: 112 पन्नों की रिपोर्ट में IAS शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल और संजीव श्रीवास्तव पर गिरी गाज | Bhagirathpura Case: IAS Shivam, Dilip Yadav, Pratibha Pal Clean Chitted in 112-Page Report, Rohit Sisonia, Bhavya Mittal and Sanjeev Srivastava Under Scrutiny
भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे
30 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई 35 मौतों को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सुशील गुप्ता ने 600 पन्नों की रिपोर्ट 18 अगस्त को सौंपी थी। बाद में इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगगई, जिसे हाल ही में वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश हुए। इसके बाद 112 पन्नों की रिपोर्ट सामने आ गई है; यह द सूत्र के पास मौजूद है।
Indore. भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई 35 मौतों को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सुशील गुप्ता ने 600 पन्नों की रिपोर्ट 18 अगस्त को सौंपी थी। बाद में इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगगई, जिसे हाल ही में वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश हुए। इसके बाद 112 पन्नों की रिपोर्ट सामने आ गई है; यह द सूत्र के पास मौजूद है।

बजरंग दल से भी हो चुका विवाद

रुपाली बीजेपी कार्यकर्ता अरूण पेंढारकर की बेटी है। वह पिता की जगह पर राजनीति में आ गई। उनका मई 2025 में भी बजरंग दल से विवाद हो गया था। बजरंग दल पदाधिकारी ने उनके पिता पर मारपीट, धमकी और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इस पर पार्षद और उनके पिता पर केस हुआ था वहीं उन्होंने भी बजरंग दल पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराया था।

  1. क्या हुआ था इंदौर की वार्ड 59 में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन में?
    इंदौर की विधानसभा तीन के वार्ड 59 में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन के दौरान विवाद पैदा हो गया, जब भाजपा पार्षद रुपाली अरूण पेंढारकर को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। उन्होंने निगम अधिकारियों को धमकी दी और इस बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की।
  2. रुपाली पेंढारकर ने किस बात की शिकायत की?
    रुपाली पेंढारकर ने शिकायत की कि वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी न तो क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला को दी गई और न ही उन्हें, जिससे मनमानी का आरोप लगाया गया।
  3. प्रभारी महापौर का इस घटना पर क्या कहना था?
    प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने बताया कि यह आयोजन हर साल होता है और उन्होंने स्वीकार किया कि विधायक और पार्षद को सूचना नहीं दी गई थी, मानते हुए कि यह अधिकारियों की गलती है।
Tags:
  • बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर
  • BJP Councilor Rupali Pendharkar
  • इंदौर की विधानसभा तीन
  • इंदौर नगर निगम
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • International Day of Older Persons
  • इंदौर
  • हितानंद शर्मा
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल

By Manya Jain

शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन

By Jageshwar prasad

कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

By Kaushiki

पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई
MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार

By Manya Jain

MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार
अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

By Raghvendra Singh Rathore

अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा
भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच

By Manya Jain

भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच