BJP पार्षद रूपाली पेंढारकर, उनके पिता और बजरंग दल पदाधिकारियों में विवाद, दोनों ने कराई FIR

Sanjay Gupta | May 31, 2025, 11:20 IST
Share
indore council rupali
indore council rupali

इंदौर की हरसिद्धी वार्ड 59 की भाजपा पार्षद रूपाली पेंढारकर और उनके पिता अरुण पेंढारकर के खिलाफ पंढरीनाथ थाने में बजरंग दल पदाधिकारी की शिकायत पर मारपीट, धमकी और अवैध वसूली के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

MP News: बीजेपी की वार्ड 59 हरसिद्धी की पार्षद रूपाली पेंढारकर और उनके पिता अरूण पेंढारकर मारपीट व अन्य धाराओं में उन्हीं के क्षेत्र के थाने पंढरीनाथ में केस हो गया है। यह केस बजरंग दल के पदाधिकारी की शिकायत पर हुआ है।

वहीं उन्होंने भी बजरंग दल पदाधिकारी पर एफआईर कराई है। दोनों ने घटना का समय दो बजे और सवा दो बजे शुक्रवार 30 मई का बताया है। बजरंग दल पदाधिकारी ने पार्षद और पार्षद पिता दोनों पर हरसिद्धी की अवैध फूलमंडी से जमकर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है।

बजरंग दल पदाधिकारी ने यह की शिकायत

बजरंग दल के अनिल पाटिल ने शिकायत की है कि नगर निगम ने हरसिद्धी की अवैध फूलमंड की बंद कराया है। इस पर बात करने के लिए रूपाली और उनके पिता ने मुझे चर्चा के लिए दोपहर में सवा दो बजे देवी अहिल्या कोचिंग के पास बुलाया। यहां कहा कि बिना पूछे फूलमंडी को लेकर ज्ञापन क्यों दिया, हमारा बहुत नुकसान करा दिया।

इस पर मैंने कहा कि वह रहवासियों ने की है। इस पर मुझे गालियां दी गई और दोनों ने मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस पर पार्षद और उनके पिता पर धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

उधर पार्षद के पिता ने यह कराई एफआईआर

वहीं पार्षद पिता अरुण पेंढारकर की शिकायत पर अनिल पाटिल पर बीएनएस की धारा 296, 351(2), 3(2) एसटी, एसटी एक्ट में केस कराया है। इसमें लिखा है कि निगम कर्मचारी को मैं कालका माता परिसर भेज रहा था, तभी अनिल पाटिल आए और गालियां देन लगे। जातिसूचक शब्द कहे और कहा कि बेटी को किसने टिकट दिया है पता है ना, पहले मेरे काम करवा नहीं तो जान से मार दूंगा।
Fir rupali arun
Fir rupali arun

यह भी पढ़ें....इंदौर में लव जिहादी मोहसिन युवती से बोला, दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न खुश हुआ तो नोटों की बारिश हाेगी

पार्षद पिता ही चलाते हैं कार्यालय

इसके पहले भी यह पार्षद कई बार चर्चा में आ चुकी है। वैसे वह नाम की ही पार्षद है और पूरा कार्यालय उनके पिता अरूण ही चलाते हैं। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक लेते हुए भी उनकी फोटो सामने आ चुकी हैं और वही उनके साथ क्षेत्र में दौरा कर निर्देश देते हैं। इसे लेकर भी कई बार आलोचना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...मप्र हाई कोर्ट में पांच जज ग्वालियर से , जबलपुर से जस्टिस खोत, इंदौर बेंच में जस्टिस द्विवेदी नियुक्त

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Indore | एससी-एसटी एक्ट

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • बजरंग दल
  • एससी-एसटी एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती