1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट

Aman Vaishnav | Sept 29, 2026, 14:08 IST
Share
1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी
1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी

1 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बालाघाट आ रहे हैं। बीते 13 दिन में राहुल गांधी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इस बार वे बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। बिरसा और बैहर के प्रभावित गांवों में अब तक 32 मासूमों की जान जा चुकी है। जांच में कुपोषण, मलेरिया और एनीमिया जैसी वजहें सामने आई थी।

13 दिन में राहुल गांधी का दूसरा मध्यप्रदेश दौरा

1 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बालाघाट आ रहे हैं। बीते 13 दिन में राहुल गांधी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इस बार राहुल गांधी बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर सीधे पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं।

राहुल गांधी यहां बैहर और बिरसा विकासखंड के उन सुदूर आदिवासी गांवों में जाएंगे, जहां हाल के महीनों में कई मासूमों ने दम तोड़ा है। राहुल गांधी वहां जाकर पीड़ित परिजनों से बातचीत करेंगे।

19 सितंबर को इंदौर आए थे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आए थे। इंदौर में उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम से पहले भी उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई बेहद सुस्त रही और सरकार सोती रही।

राहुल गांधी ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए। बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी है। चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण छोटे बच्चों की जान जा रही है।


जून 2026 से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला

जानकारी के अनुसार बालाघाट में बच्चों की मौत का यह खौफनाक दौर जून 2026 में पहली बार सामने आया था। उपलब्ध जमीनी आंकड़ों के मुताबिक पहली मौत 16 जून 2026 को बोंदारी गांव में दर्ज की गई थी, जहां 16 साल के रूपलाल धुर्वे की जान चली गई थी।

इसके बाद यह सिलसिला रुका नहीं और तेजी से दूसरे घरों तक फैल गया।

  • 26 जून 2026: कोहनीमोड़टोला गांव की 14 वर्षीय लमनिन धुर्वे की बीमारी से मौत हुई थी।
  • 27 जून 2026: साहिल धुर्वे नाम के एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
  • बढ़ता दायरा: इसके बाद बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका और आसपास के कई मजरों-टोलों में लगातार बच्चों की मौतें दर्ज की जाने लगीं।
बता दें कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अब तक इलाके में कुल 32 बच्चों की मौत हो चुकी है।

कैसे दबा रहा मामला ?

यह पूरा मामला शुरुआत में सिर्फ स्थानीय स्तर तक ही सिमट कर रह गया था। प्रभावित बस्तियों में बच्चे लगातार अपनी जान गंवाते रहे। बाहर की दुनिया को इसकी खबर काफी देर से मिली। अगस्त के महीने में जब स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया ने इस पर आवाज उठाई, तब जाकर यह बात खुलकर सामने आई।

प्रशासनिक स्तर पर बात करें तो 22 जुलाई को यह मामला बाहर आया। अडोरी पंचायत के सरपंच ने तत्कालीन एसडीएम को बोंदारी गांव में 3 बच्चों की मौत की लिखित जानकारी दी थी। इसके बाद 12 अगस्त को जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में फैली बीमारी को लेकर पहला आधिकारिक पत्र जारी किया।

अगस्त के मध्य में जब मीडिया में मौतों का आंकड़ा तेजी से सामने आने लगा, तब जाकर यह मामला पूरे प्रदेश की सुर्खियों में आया। इसके तुरंत बाद केंद्र और राज्य की विशेषज्ञ स्वास्थ्य टीमें गांवों में भेजी गईं।

जब टीमों ने बच्चों के खून के नमूने लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि यह सिर्फ मलेरिया का मामला नहीं था। रिपोर्ट में खसरा, मलेरिया, दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिला। इसके अलावा कुपोषण, खून की कमी, निमोनिया, शरीर में पानी की कमी और शॉक जैसी कई जानलेवा वजहें भी सामने आईं।

12 सितंबर को पहुंचे थे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके

बता दें कि 12 सितंबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके भी बालाघाट पहुंचे थे। उन्होंने अडोरी, कोरका और बोंदारी गांव का दौरा किया था। साथ ही मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर हालात का जायजा लिया था।

अभिजीत दिपके ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि प्रशासन मौतों की संख्या को मान तो रहा है, लेकिन आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही जवाबदेही तय की गई।

दिपके ने यह भी दावा किया कि गांव वालों के अनुसार मौतों की असल संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। कुछ बच्चों का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही अंतिम संस्कार करवा दिया गया था।

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
  • राहुल गांधी
  • बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • आदिवासी बच्चों की मौत
  • बालाघाट में बच्चों की मौत
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • rahul gandhi
  • cockroach janata party
  • अभिजीत दिपके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

By Sumit Kumar

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा

By Kaushiki

एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा
बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा

By Sanjay Gupta

बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज
गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना

By Aman Vaishnav

गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना
पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा

By Sanjay Gupta

पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा
BSP में 114 करोड़ की स्क्रैप चोरी: छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी के बाद अब CBI करेगी जांच

By Harrison Masih

BSP में 114 करोड़ की स्क्रैप चोरी: छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी के बाद अब CBI करेगी जांच