22 करोड़ युवाओं पर बीजेपी की नजर! Gen Z को साधने के लिए नया प्लान तैयार
Sandeep Kumar | Published:
जेन जी को साधने की तैयारी
बीजेपी ने 22 करोड़ Gen Z वोटरों से जुड़ने के लिए इंटर्नशिप योजना बनाई है। सांसद-विधायकों संग युवा काम सीखेंगे। नितिन नवीन, स्मृति ईरानी और विनोद तावडे मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीजेपी 22 करोड़ Gen Z वोटर्स से जुड़ने की तैयारी कर रही है।
- पार्टी युवाओं को इंटर्नशिप के जरिए जोड़ने की योजना बना रही है।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया संवाद पर जोर दिया जाएगा।
- नितिन नवीन की टीम युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति बनाएगी।
- हेमांग जोशी को Gen Z संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रील से जुड़ेंगे युवा
यह बैठक नितिन नवीन की नई टीम के साथ हुई। बैठक का मकसद 18 से 25 साल के युवाओं तक पहुंचना था। पार्टी अब हर स्तर पर डिजिटल मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।
22 करोड़ वोटर, बड़ा लक्ष्य
बीजेपी अब इन युवाओं को इंटर्नशिप के जरिए जोड़ने की तैयारी कर रही है। सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि युवाओं को अपने साथ काम करने का मौका देंगे। इससे युवा नीति और प्रशासन को करीब से समझ सकेंगे।
देशभर के यूनिवर्सिटी, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में युवा मोर्चा इस अभियान को आगे बढ़ाएगा। नितिन नवीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावडे, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी मिलकर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आने वाले समय में इसकी विस्तृत रणनीति तैयार होगी।
बीजेपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम
पार्टी 14 से 25 साल के युवाओं पर फोकस करेगी। इसके लिए युवा संवाद अभियान चलाया जाएगा। अभियान में युवाओं की राय और समस्याएं सुनी जाएंगी। कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों से सीधा संवाद होगा।
टीम ये नेता शामिल
- नितिन नवीन: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
- स्मृति ईरानी: राष्ट्रीय महासचिव
- विनोद तावड़े: राष्ट्रीय महासचिव
- हर्ष सांघवी: गृह राज्य मंत्री, गुजरात
- ओपी चौधरी: वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़
मोदी का सीधा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद रात में इंस्टाग्राम पर Gen Z को संबोधित करते हुए पोस्ट डाले थे। इसके अलावा मंगल मिलन कार्यक्रम में मोदी ने सांसदों को खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद युवाओं से ज्यादा बात करें और उनकी सुनें।
मोदी ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि अपने विचार युवाओं पर न थोपें। इसके बजाय उनके मुद्दों को समझें। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें। इसी वजह से बीजेपी समय-समय पर अपने पदाधिकारियों की सोशल मीडिया रैंकिंग भी जारी करती है।
कौन हैं हेमांग जोशी
हेमांग जोशी पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम पर एक लोकगीत बनाया था। इससे पहले वे ABVP (ABVP – Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad) से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने युवा मोर्चा में जिला स्तर तक जिम्मेदारी संभाली।
GenZ संवाद कार्यक्रम
इसके साथ ही राज्य सरकारें भी युवाओं को नीति और राजनीति से जोड़ने की कोशिश करेंगी। इसके लिए मुंबई के BMC (BMC – Brihanmumbai Municipal Corporation) GenZ जैसी योजनाओं से प्रेरणा ली जाएगी।
पार्टी पहली बार वोट देने वाले युवाओं को डिजिटल मीडिया, नमो एप आउटरीच और मीडिया मैनेजमेंट में भी इंटर्नशिप का मौका देगी। इसका मकसद युवाओं के विचारों को सकारात्मक दिशा देना है।
FAQ
- बीजेपी की इंटर्नशिप योजना किसके लिए है?
यह योजना भारत के Gen Z वोटरों के लिए है। खासकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं को जोड़ने की कोशिश है। ये युवा सांसद, विधायकों के साथ काम सीखेंगे। - भारत में कितने Gen Z वोटर हैं?
भारत में करीब 22 करोड़ Gen Z वोटर हैं। इनमें से लगभग 1 करोड़ 22 लाख पहली बार वोट देंगे। यह आंकड़ा बीजेपी की रणनीति का आधार है।
जंतर-मंतर की गूंज MP तक, Gen-Z को लेकर सत्ता-विपक्ष में खलबली
Gen-Z ने उड़ाई सियासत की नींद, साधने में जुटी संघ, सरकार और बीजेपी की टीम
संघ का नया युवा फॉर्मूला: MP में Gen-Z से सीधा संवाद, 20 सितंबर को दत्तात्रेय होसबले भोपाल में
Gen-z की एक और जीत, झारखंड सरकार ने रद्द कीं TDPL और JSSC-CGL परीक्षा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari