रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में ईडी कोर्ट से 21 आरोपियों को नोटिस

Sanjay Gupta | Oct 01, 2026, 19:19 IST
Share
रूचि ग्लोबल का 66 करोड़ का लोन मामला कोर्ट पहुंचा!
रूचि ग्लोबल का 66 करोड़ का लोन मामला कोर्ट पहुंचा!

Indore.ईडी इंदौर ने रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटले में चालान पेश कर दिया है। ईडी कोर्ट ने इसमें 21 आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। सीबीआई द्वारा दर्ज केस में आरोपियों में मेसर्स रूचि ग्लोबल लिमिटेड के साथ, उमेश शाहरा, साकेत बरोडिया, आशुतोष मिश्रा व अज्ञात लोक सेवक थे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने एक अक्टूबर को विशेष कोर्ट में रूचि ग्लोबल कंपनी (Ruchi Global Company ) के बैंक लोन घोटाले में चालान पेश कर दिया। वर्तमान यह कंपनी अब मेसर्स एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। ईडी कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 21 आरोपी व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए हैं।

जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
29 Sept 2026 ,
By Mukesh Sharma
जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों के टेंडर में गड़बड़ियों का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें 979 करोड़ रुपये के ठेके में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल हुआ है। संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है, और पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत पर सुनवाई 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

आरोपियों में यह है

सीबीआई द्वारा दर्ज केस में आरोपियों में मेसर्स रूचि ग्लोबल लिमिटेड के साथ, उमेश शाहरा, साकेत बरोडिया, आशुतोष मिश्रा व अज्ञात लोक सेवक थे।

सीबीआई केस के आधार पर ईडी में केस

ईडी ने ने यह केस सीबीआई द्वारा मेसर्स रुचि ग्लोबल लिमिटेड (आरजीएल) और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज किए गए केस के आधार पर इसे लिया था। इसमें कंसोर्टियम बैंकों को हुए गलत नुकसान के आरोप में एफआईआर की गई थी। इसके आधार पर ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की।

जांच में यह सामने आया

ईडी (Enforcement Directorate ) को जांच से पता चला है कि रुचि ग्लोबल लिमिटेड ने धोखाधड़ी से कंसोर्टियम बैंकों (पीएनबी, बीओबी और जम्मू-कश्मीर बैंक) से लगभग 66 करोड़ रुपए की गैर-वित्तीय ऋण सुविधाएं लीं। इसमें लेटर ऑफ क्रेडिट - एलसी आदि थी। यह उनकी सहयोगी कंपनियों के पक्ष में थीं। यह खाते कृषि उत्पादों की खरीद के बहाने खोले गए थे।

बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, कहा-अगली बार अंजाम बुरा होगा
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
बीजेपी पार्षद रूपाली पेंढारकर ने गुरुवार को एक आयोजन में नहीं बुलाने पर निगम प्रशासन को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वार्ड में आयोजन हो रहा है, हमारे यहां से ही लोगों को बुलाया गया है। इसकी सूचना हमे ही नहीं दे रहे हैं और पूरी मनमानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार अंजाम बुरा होगा।

लोन राशि को फिर ट्रांसफर किया गया

इन बिलों को बैंकों के माध्यम से भुनाने के बाद, अपराध की धनराशि को तेजी से फर्जी संस्थाओं के नेटवर्क के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। एक से तीन दिनों के भीतर रुचि ग्लोबल लिमिटेड के बैंक खातों में वापस जमा कर दिया गया।

ईडी छापे भी मार चुका

इससे पहले जांच के दौरान, ईडी ने 23 दिसंबर 2025 को पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी अभियान चलाया इसमें 23.50 लाख की बेहिसाब नकदी जब्त की गई और बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। इसके अलावा 18 फरवरी 5.13 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति को अटैच करने का अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया गया। अभी आगे की जांच जारी है।

बंटी नागर के 5 प्रोजेक्ट में फंसे 600करोड़ रुपए, नेताओं के परिजनऔरअधिकारियों का भी निवेश
01 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE.रविवार को अपने ऑफिस द मार्क में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर सुसाइड करने वाले बंटी नागर के केस ने रियल एस्टेट को सकते में डाल दिया है। नागर के पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें 600 करोड़ से ज्यादा की राशि उलझी हुई है। इस राशि में कई बड़े लोग उलझे हुए हैं, जो नागर के लंबे समय से इन्वेस्टर्स भी हैं।

नीता शाहरा की हुई थी प्रापर्टी अटैच

रूचि ग्लोबल लिमिटेड के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरवरी में नीता शाहरा की 5.13 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन अटैच की थी। कंपनी का नाम अब एग्रोटेड इंटरप्राइजेस लिमिटेड हो गया है। नीता शाहरा, कंपनी से जुड़े उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी हैं। जांच में सामने आया कि बैंक से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया था। भोपाल में सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर

यह केस भोपाल में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद ईडी ने अपने हाथ में लिया था। बैंकों के कंसोर्टियम, जिसकी अगुवाई बैंक ऑफ बड़ौदा कर रहा था, ने कंपनी पर 188.35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसमें बैंकों को 66 करोड़ का नुकसान हुआ
Tags:
  • रूचि ग्लोबल कंपनी
  • बैंक लोन घोटाले
  • ईडी कोर्ट से 21 आरोपियों को नोटिस
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • ईडी इंदौर
  • Enforcement Directorate
  • Ruchi Global Company
  • मेसर्स एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड
छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award
सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब
बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा

By Jitendra Shrivastava

बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार
जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा

By Umeshwari Baghel

RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष