यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा जलकर खाक, 750 टन राख निकली

Sanjay Gupta | Jun 30, 2025, 08:56 IST
union-carbide-toxic-waste-incineration-bhopal-2025
भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ा 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा अब पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलकर खाक हो चुका है। इस कचरे को जलाने का काम 55 दिनों में पूरा हुआ

भोपाल गैस त्रासदी के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे से आखिर निजात मिल गई है। यह कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में 55 दिनों में पूरी तरह से जल गया है। अब इसके जलने के बाद 750 टन राख बची है, जिसे लैंडफिल करने का काम दिसंबर माह से किया जाएगा।



55 दिनों में ही हो गया काम

खबर यह भी...पीथमपुर में यूका कचरा जलाने पर रोक संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई से किया इंकार



मिट्टी और बैग भी नष्ट करेंगे

बताया गया है कि भोपाल में यूका कचरे के साथ वहां की मिट्टी भी थी, जिसे पैकिंग बैग में लाया गया था। इसे भी नष्ट किया जाएगा। इन सभी की प्रक्रिया दिसंबर माह में होगी।



इस तरह चली प्रक्रिया

  • हाईकोर्ट के आदेश से कचरे को 12 कंटेनर में जनवरी में पीथमपुर में लाया गया।
  • हाईकोर्ट के आदेश पर पहले 10-10 मीट्रिक टन को जलाकर देखा गया है। यह काम 28 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुआ।
  • इसकी रिपोर्ट सही आने पर बाकी बचे कचरे को जलाने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे। यह काम 5 मई से शुरू किया गया।
  • 29 जून रात डेढ़ बजे आखिरी खेप 270 किलो कचरा संयंत्र में डाला गया और सुबह चार बजे जलाने का काम पूरा हुआ।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩👦👨



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करेंभोपाल गैस त्रासदी मामला | भोपाल गैस त्रासदी सुप्रीम कोर्ट | Bhopal Gas Tragedy | bhopal gas disaster | Bhopal News | Indore News | Mp latest news



Tags:
  • Bhopal News
  • Indore News
  • Bhopal Gas Tragedy
  • भोपाल गैस त्रासदी
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल गैस त्रासदी मामला
  • भोपाल गैस त्रासदी सुप्रीम कोर्ट
  • Mp latest news
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • bhopal gas disaster