पीथमपुर में यूका कचरा जलाने पर रोक संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई से किया इंकार

Sanjay Gupta | Jun 04, 2025, 19:08 IST
Share
Supreme Court refuses urgent
Supreme Court refuses urgent

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को कचरा जलाने के आदेश दिए थे। इसके बाद 27 फरवरी, 4 और 10 मार्च को 10-10 मीट्रिक टन कचरा जलाकर ट्रायल रन हुआ। रिपोर्ट के बाद बाकी कचरा जलाने के आदेश हुए।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश से पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने का काम जारी है। इस मामले में बुधवार को समाजसेवी चिन्मय मिश्रा की याचिका लगी, लेकिन इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई से इंकार कर दिया। यानी यूका कचरा जलने में कोई रोक नहीं है।

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ लगाई है याचिका

मिश्रा ने यह याचिका हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश के खिलाफ लगाई है, जिसमें हाईकोर्ट ने कचरा जलाने की मंजूरी दी थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल रन 30 मीट्रिक टन की रिपोर्ट के बाद 27 मार्च 2025 को 72 दिन में पूरा कचरा जलाने के आदेश दिए थे। यह अवधि 8 जून को पूरी हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए... पीथमपुर बचाओ समिति ने लगाए आरोप, यूका कचरे में पहले ट्रायल रन की रिपोर्ट सही नहीं

ये खबर भी पढ़िए... पीथमपुर में यूका कचरा जलना हुआ शुरू, इस लाइव लिंक पर देखें कितना हुआ प्रदूषण

पहले ही बहुत देर हो चुकी- सुप्रीम कोर्ट

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि कितने सालों से यह कचरा हटाने के लिए संघर्ष हो रहा है, लेकिन एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ता यह नहीं होने दे रहे हैं। यह पूरा मामला हाईकोर्ट की मॉनीटरिंग में हो रही है और विशेषज्ञों की देखरेख में हो रहा है। वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह मामला सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और प्रतिकूल परिणाम आ सकते हैं, इसलिए हस्तक्षेप किया जाना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट में भी यही बात आपने रखी थी, लेकिन वहां इस पर विचार नहीं हुआ। फिर आप सुप्रीम कोर्ट आए हैं, लेकिन इस पर अभी विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... यूका कचरा जलने पर ये गैस निकले मानक से अधिक, बोर्ड ने बताए बेल्ट टूटने जैसे कारण

ये खबर भी पढ़िए... पीथमपुर में 3 टन यूका कचरा जला, प्रदूषण का स्तर नॉर्मल

इस बात की आशंका जता रहे हैं समाजसेवी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को सुनवाई के दौरान कचरा जलाने के आदेश दिए थे। इसके बाद 27 फरवरी, 4 और 10 मार्च को 10-10 मीट्रिक टन कचरा जलाकर ट्रायल रन हुआ और फिर रिपोर्ट के बाद बाकी कचरा जलाने के आदेश हुए। वहीं समाजसेवियों का कहना कि इस कचरा जलने से प्रदूषण होगा. भूमिगत जल खराब होगा, पास में गंभीर नदी है, वहां पानी प्रदूषित होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

यूनियन कार्बाइड का कचरा

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • पीथमपुर
  • कचरा
  • यूनियन कार्बाइड का कचरा
  • यूका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा