उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, धार के 3 तीर्थयात्रियों समेत 5 लोगों की मौत, केदारनाथ रास्ते पर हादसा

Vikram Jain | Sept 10, 2024, 20:10 IST
Uttarakhand landslide MP Dhar 3 pilgrims killed
उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 3 तीर्थयात्री मध्‍य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर निवासी हैं। तीनों आपस में बहन-भाई थे।

BHOPAL. उत्तराखंड के सोनप्रयाग में हुए लैंडस्लाइड (Uttarakhand landslide) में मध्य प्रदेश के 3 तीर्थयात्रियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। SDRF ने कई घायलों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों में से 3 धार (Dhar) जिले के सरदारपुर के रहने वाले थे।



SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

भूस्खलन सोनप्रयाग से कुछ दूरी पर गौरीकुंड के पास हुआ। यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ धंसने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मंगलवार को SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी के शव मलबे से निकाले हैं। साथ ही कई घायलों को बचाया गया है। मृतकों में 3 तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले है। साथ ही गुजरात और नेपाल के रहने वाले तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।



धार जिले के 3 तीर्थयात्रियों की मौत

लैंडस्लाइड में मध्य प्रदेश के धार जिले के 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो हुई है। इनमें गोपाल (50), दुर्गाबाई खापर (50) और समनबाई (50) शामिल हैं। धार से निपावली निवासी छगनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले धार के तीनों लोग आपस में भाई-बहन थे। सभी सरदारपुर के रहने वाले थे। बता दें कि धार जिले से 40 तीर्थयात्रियों का जत्था बस से केदारनाथ यात्रा के लिए गया था।



ये खबर भी पढ़ें... शिंदे की शिवसेना ने कलेक्टर की टेबल पर रखी शराब की बोतलें, सबूतों के साथ लगाए ये आरोप



साथ ही दो मृतकों की पहचान गुजरात के सूरत निवासी 52 वर्षीय भारत भाई निरालाल और नेपाल निवासी तितली देवी मंडल के रूप में हुई है। साथ ही नेपाल निवासी जीवच तिवारी, बंगाल निवासी मनप्रीत सिंह घायल हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल में भर्ती किया गया है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड

बताया जा रहा है कि सोमवार को केदारघाटी में जोरदार बारिश के बाद गौरीकुंड के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा पैदल गुजर रहे तीर्थ यात्रियों पर आ गिरा। जिसके बाद तीर्थ यात्री मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Dhar News
  • Uttarakhand
  • उत्तराखंड में मूसलधार वर्षा भूस्खलन
  • landslide
  • लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड
  • लैंडस्लाइड में तीर्थयात्रियों की मौत
  • mp Pilgrims die in landslide
  • Uttarakhand landslide
  • उत्तराखंड लैंडस्लाइड
  • धार के तीर्थयात्रियों की मौत