रीवा के प्रचीन मजार में तोड़फोड़, लगाया धार्मिक झंडा, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, पुलिसबल तैनात

thesootr Desk | Aug 17, 2025, 12:21 IST
MAZAR ME THODFOD
मध्य प्रदेश के रीवा में मुस्लिम समुदाय के मजार में तोड़फोड़ की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में असमाजिक तत्वों ने सैकड़ों साल पुरानी मजार में तोड़फोड़ की और इसके बाद वहां पर धार्मिक झंडा लगा दिया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। मजार के 200 मीटर के एरिया में ही हनुमान जी का मंदिर है। ऐसे में माना जा रहा था कि तनाव बढ़ सकता है। लेकिन अभी मामला पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है।



मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण शुरू करवा दिया। पुलिस के मुताबिक, अब मामला शांति में है।



पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोर्गी गांव का है। यहां गाजी मियां की मजार है। घटना के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।



ये भी पढ़िए...यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ की मस्जिद और दरगाहों पर पहली बार फहराया तिरंगा



जानें पूरा मामला

शुक्रवार दोपहर और शाम की नमाज के दौरान मजार की स्थिति ठीक थी। लेकिन रात के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ की। शनिवार सुबह को मामले की जानकारी मिलते ही मजार के पास मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए।



3378dc23-57d


ये भी पढ़िए...मंदिर-मजार तक पहुंचने के छोटे रास्ते से ज्यादा जरूरी है अस्पताल की सुरक्षा : हाईकोर्ट



डीएसपी हिमाली पाठक और गुढ़ एसडीएम अनुराग तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इन दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम पक्ष को समझाया और मजार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।



रीवा जिले के मजार में तोड़फोड़ की खबर पर एक नजर

  • पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया और जांच शुरू की। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
  • पुलिस ने क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया और स्थिति को शांत करने के प्रयास किए।
  • काजी मोहम्मद मुबारक अजहरी ने घटना को शांति भंग करने की कोशिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
  • डीएसपी हिमाली पाठक और गुढ़ एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की गई और मजार को पुरानी स्थिति में लाने का प्रयास जारी है।


मामले की निष्पक्ष जांच हो- काजी मोहम्मद मुबारक अजहरी

मामला कंट्रोल में- अधिकारी

डीएसपी हिमाली पाठक ने मामले पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। रीवा से पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। आरोपियों को खोजने का काम किया जा रहा है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



ये भी पढ़िए...MP News: चंद्र, बेलपत्र और वैष्णव तिलक से हुआ बाबा महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, मंदिर में दिखा आस्था का सैलाब



वहीं, मामले पर गुढ़ एसडीएस अनुराग तिवारी ने कहा कि दोनों को समुदाय से शांति बनाने की अपील की गई है। मजार को दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। कोशिश है कि मजार को पुरानी स्थिति में वापस लाया जाए। फिलहाल मामला पूरी से नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था लागू करने के लिए दोनों समाज राजी हो गए हैं।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



riwa news



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा
  • मजार
  • riwa news