यात्रियों के ​लिए खुशखबरी... भोपाल से पटना और लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेंगी वंदेभारत ट्रेन

Sandeep Kumar | Jun 03, 2025, 18:36 IST
Vande Bharat trains
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत ट्रेनें पटना और लखनऊ के लिए चलेंगी। इससे यात्रा का समय कम होगा। यात्रियों को सीधी और तेज रफ्तार कनेक्टिविटी मिलेगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अब बिहार और उत्तर प्रदेश की राजधानियों से जोड़ने वाली वंदेभारत ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (RKMP) से चलने वाली ये दो नई वंदेभारत ट्रेन पटना और लखनऊ तक जाएंगी। इससे यात्रा का समय घटेगा। यात्रियों को सीधी, सुविधाजनक और तेज रफ्तार कनेक्टिविटी मिलेगी।



फिलहाल भोपाल से पटना और लखनऊ के बीच कोई डायरेक्ट और फास्ट ट्रेन नहीं है। पटना जाने के लिए अभी केवल दो सीमित विकल्प हैं। एक अगरतला एक्सप्रेस और सहरसा वीकली एक्सप्रेस, जो करीब 18 से 20 घंटे में यात्रियों को पहुंचाती हैं। वहीं, लखनऊ के लिए यात्रियों को 10 से ज्यादा ट्रेनें अप्रत्यक्ष रूट से मिलती हैं, जिनमें यात्रा 10 से 12 घंटे तक लेती है। अब वंदेभारत के चलने से यह सफर कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए... नागपुर ढाई घंटे में पहुंचा देगी वंदेभारत...180KM प्रति घंटे होगी स्पीड



क्या क्या होगा फायदा

रूटमौजूदा यात्रा समयवंदेभारत से नया समयदूरी (किमी)
भोपाल–पटना18–20 घंटे12–13 घंटे1005
भोपाल–लखनऊ10–12 घंटे6–8 घंटे720

रेलवे अफसरों ने बताया कि वंदेभारत की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा और सफर ज्यादा कंफर्टेबल होगा।



ये खबर भी पढ़िए... भोपाल-लखनऊ के बीच जून से चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जोड़ेगी इन शहरों को



8 कोच की अत्याधुनिक ट्रेन, सुविधाओं से लैस

नई Vandebharat ट्रेनों में कुल 8-8 कोच होंगे। इनमें AC चेयर कार और Executive क्लास दोनों ही तरह की सीटिंग व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए इसमें कवच प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा, जो रेलवे का अत्याधुनिक सेफ्टी सिस्टम है। खास बात ये है कि यह ट्रेनें सामान्य ट्रेनों की तुलना में 25 फीसदी कम बिजली की खपत करती हैं, जिससे ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं।



ये खबर भी पढ़िए... Vande Bharat in CG : बिलासपुर-नागपुर के बीच चलेगी दूसरी वंदेभारत, जानिए क्या है रुट



भोपाल रेलवे डिवीजन की तैयारियां पूरी

अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन सेवाएं अगले दो महीनों के भीतर शुरू की जा सकती हैं। भोपाल रेलवे डिवीजन ने संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना और भोपाल डिवीजन मिलकर ऑपरेशनल प्लान तैयार कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड जल्द ही इन ट्रेनों का शेड्यूल, स्टॉपेज और टिकट दरों की घोषणा करेगा।



ये खबर भी पढ़िए... बैंंगलोर के बाद अब सीहोर में तैयार होगी वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो कोच और सेना के ट्रक भी बनेंगे



क्या होगा इन ट्रेनों से फायदा?

तीन राज्यों की राजधानियों के बीच डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रा का समय घटेगा, थकान कम होगी। बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट खत्म होगी। छात्रों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में रानी कमलापति स्टेशन देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार हुआ है। अब यहां से देश की प्रमुख राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक डायरेक्ट वंदेभारत चलना, भोपाल को और मजबूत ट्रांसपोर्ट हब बनाने की दिशा में शानदार कदम होगा।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • Vandebharat
  • वंदेभारत
  • उत्तर प्रदेश
  • पटना
  • बिहार
  • लखनऊ
  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन